ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब

Home / career / मेंटर्स एडुसर्व के 'संवाद' कार्यक्रम में बोले फिजिक्स गुरू..सफल होने के लिए गंभीर...

मेंटर्स एडुसर्व के 'संवाद' कार्यक्रम में बोले फिजिक्स गुरू..सफल होने के लिए गंभीर होना जरूरी: आनंद जायसवाल

26-Feb-2023 06:46 PM

By First Bihar

PATNA: यदि आप 11वीं में कमजोर हो गए हैं तो आपको चिंता करने की कोई बात नहीं है। 12वीं में आकर भी आप गंभीर होकर बेहतर रिजल्ट ला सकते हैं। सफल होने के लिए आपको गंभीर होना होगा। देर से शुरू करने से कुछ नहीं होता है,लेकिन देर से शुरू होने के बाद रूकना नहीं है। आपका भी टाइम आएगा, लेकिन तबतक आपको धैर्य रखना होगा।


उक्त बातें देश के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान मेंटर्स एडुसर्व के डायरेक्टर और भौतिकी के जानेमाने शिक्षक आनंद कुमार जायसवाल ने कही। मौका था मेंटर्स एडुसर्व की ओर से बापू सभागार में आयोजित ' संवाद ' कार्यक्रम का। आनंद जायसवाल के सभागार में प्रवेश के साथ वहां बैठे बच्चों ने अपने मोबाइल का फ्लैश लाइट आन कर उनका पूरे जोश के साथ इस्तकबाल किया।


आनंद जायसवाल ने कहा कि आपको अपने आप पर और अपने मेंटर पर भरोसा रखना होगा। जिंदगी में कोई आगे-पीछे नहीं होता। सभी जीतते हैं। कभी भी खुद की तुलना दूसरे से मत करों। हमेशा जीवन में अच्छा करने की कोशिश करते रहो। इस कार्यक्रम में 11वीं से 12 वीं में गए विद्यार्थी थे। 


सेल्फ स्टडी बेहद जरूरी : आनंद जायसवाल ने कहा कि आप छात्राें को सेल्फ स्टडी कम से कम छह घंटे करने चाहिए। और जिस दिन स्कूल बंद हो उस दिन आठ से दस घंटे सेल्फ स्टडी करो। हार्ड वर्क के साथ-साथ स्मार्ट वर्क भी जरूरी है। सिर्फ रिजल्ट के लिए मत पढ़ो नॉलेज के लिए भी पढ़ाे। जो भी स्टडी मेटेरियल आपकाे दिए जाते हैं आप उसका अध्ययन करें। आप बच्चों को अपनी स्टडी हैबिट को ठीक करना होगा। ताकि परीक्षा में अच्छे नंबर ला सकें। इसके लिए स्टडी होना चाहिए।


परीक्षा के लिए तैयार करनी होगी रणनीति : टॉपर गुरु आनंद जायसवाल ने कहा कि परीक्षा के लिए आपको अपनी रणनीति तैयार करनी होगी। आपको अपने लक्ष्य को तय करना होगा। हर परीक्षा में आप अपने तय टारगेट को बढ़ाते जाओ। आपको नीट, जेईई एडवांस्ड का पैटर्न पता होना चाहिए। कोई भी पेपर को कैसे मजबूत करेंगे। निगेटीव मार्क से हमेशा बचना चाहिए। 


उन्होंने बताया कि जितना आपको आता है उतने ही प्रश्नों को हल करें। जेईई एडवांस्ड में अगर आपको 30-40 प्रतिशत आ रहे हैं तो आप अच्छा कर रहे हैं लेकिन आपको और अच्छा करने की जरूरत है। सोशल मीडिया से बनानी होगी दूरी : सोशल मीडिया भटकाव का बड़ा कारण है। अगर आप सोशल मीडिया पर है तो या तो आप इससे दूर हो जाए या फिर इसे सिमित करें।

news image