ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल

Home / career / Madhya Nishedh Sipahi recruitment 2025: मद्य निषेध सिपाही भर्ती में इतने नए पद...

Madhya Nishedh Sipahi recruitment 2025: मद्य निषेध सिपाही भर्ती में इतने नए पद जुड़े, जानिए आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया

Madhya Nishedh Sipahi recruitment 2025: केंद्रीय चयन पर्षद (SSC) अब मद्य निषेध सिपाही के कुल 1685 पदों पर भर्ती प्रक्रिया संचालित करेगा। पहले विज्ञापन संख्या 03/2025 के तहत 1603 पदों के लिए बहाली निकाली गई थी, जिसमें अब...?

22-Dec-2025 10:23 AM

By First Bihar

Madhya Nishedh Sipahi recruitment 2025: केंद्रीय चयन पर्षद (SSC) अब मद्य निषेध सिपाही के कुल 1685 पदों पर भर्ती प्रक्रिया संचालित करेगा। पहले विज्ञापन संख्या 03/2025 के तहत 1603 पदों के लिए बहाली निकाली गई थी, जिसमें अब 82 नए पद शामिल किए गए हैं। इन अतिरिक्त पदों को मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग से मिली अधियाचना के आधार पर जोड़ा गया है।


जानकारी के अनुसार, पर्षद ने 26 सितंबर 2025 को कक्षपाल के 2417 पदों, मद्य निषेध सिपाही के 1603 पदों और चलंत दस्ता सिपाही के 108 पदों के लिए बहाली का विज्ञापन प्रकाशित किया था। इन पदों के लिए 06 अक्टूबर 2025 से 05 नवंबर 2025 तक आवेदन स्वीकार किए गए।


चूंकि इन पदों पर प्रारंभिक लिखित परीक्षा अभी तक आयोजित नहीं हुई है, इसलिए पर्षद ने नई अधियाचना के तहत 82 पदों को पूर्व में प्रकाशित विज्ञापन में जोड़ दिया है। इससे अब मद्य निषेध सिपाही भर्ती में कुल 1685 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।


पर्षद ने बताया कि यह कदम भर्ती प्रक्रिया को और व्यापक बनाने और आवश्यक पदों की संख्या पूरी करने के लिए उठाया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पर्षद की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपडेट और परीक्षा संबंधी जानकारी नियमित रूप से देखें।