ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी

Home / career / IIMC Vacancy: भारतीय जन संचार संस्थान में नौकरी पाने का मिल रहा सुनहरा...

IIMC Vacancy: भारतीय जन संचार संस्थान में नौकरी पाने का मिल रहा सुनहरा अवसर, योग्य अभ्यर्थी समय रहते करें आवेदन..

IIMC Vacancy: आईआईएमसी ने नॉन-टीचिंग के 51 पदों (लाइब्रेरी ऑफिसर, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, सेक्शन ऑफिसर, UDC, स्टेनोग्राफर आदि) पर भर्ती निकाली है। दिल्ली, अमरावती, जम्मू, आइजोल, ढेंकनाल और कोट्टायम कैंपस में होगी पोस्टिंग..

17-Dec-2025 03:02 PM

By First Bihar

IIMC Vacancy: भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) ने मीडिया और कम्युनिकेशन के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए बड़ा अवसर खोला है। संस्थान ने ग्रुप A, B और C के नॉन-टीचिंग पदों पर कुल 51 वैकेंसी की अधिसूचना जारी की है। ये पद नई दिल्ली मुख्य कैंपस के साथ-साथ अमरावती, जम्मू, आइजोल, ढेंकनाल और कोट्टायम क्षेत्रीय कैंपस में भरे जाएंगे। इस भर्ती में लाइब्रेरी एंड इनफॉर्मेशन ऑफिसर, असिस्टेंट एडिटर, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, सेक्शन ऑफिसर, प्रोफेशनल असिस्टेंट, जूनियर प्रोग्रामर, अपर डिवीजन क्लर्क और स्टेनोग्राफर जैसे पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 13 दिसंबर से ही शुरू हो चुकी है।


कैंपसवार बंटवारे की बात करें तो दिल्ली (9), ढेंकनाल (8), आइजोल (8), अमरावती (9), जम्मू (8), कोट्टायम (9) में चयनित अभ्यर्थियों को पोस्टिंग दी जाएगी। जबकि योग्यता पद अनुसार अलग-अलग है, उच्च पदों के लिए मास्टर्स डिग्री और 5-10 साल अनुभव, जबकि UDC/स्टेनोग्राफर के लिए बैचलर्स और पर्याप्त अनुभव आवश्यक है। आयु सीमा 32 से 56 वर्ष तक (पद अनुसार), साथ ही इसमें आरक्षित वर्गों को छूट भी मिलेगी। सैलरी लेवल-4 से लेवल-11 तक रहेगा, जिसमें उच्च पदों पर वेतन 1 लाख से ऊपर भी जा सकता है।


चयन की बात करें तो ग्रुप-A के लिए लिखित परीक्षा होगी, स्किल टेस्ट के साथ इंटरव्यू भी लिया जाएगा, जबकि ग्रुप-B/C के लिए इंटरव्यू नहीं होगा। आवेदन ऑनलाइन iimcnt.samarth.edu.in पर करें, अंतिम तिथि 12 जनवरी 2026 है। साथ ही प्रिंटआउट और डिमांड ड्राफ्ट के साथ हार्ड कॉपी 19 जनवरी तक डिप्टी रजिस्ट्रार, IIMC नई दिल्ली को भेजें। फीस पद अनुसार 250 से 1500 रुपये तक रहेगा। यह भर्ती मीडिया शिक्षा के प्रतिष्ठित संस्थान में स्थिर करियर बनाने का मौका है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड कर विवरण चेक करें और समय पर अप्लाई करें।