Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल
03-Jun-2023 12:27 PM
By First Bihar
DESK: इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट यानी इंटेलिजेंस ब्यूरो में नौकरी पाने का सुनहरा मौका आया है. बता दें इस भर्ती के तहत 1600 से अधिक रिक्त पदों को भरा जा रहा है. ऐसे में IB के लिए तैयारी कर रहे कैंडिडेट के लिए यह एक बेहतरीन मौका है. लेकिन ध्यान रहे कि आवेदन प्रक्रिया के लिए समय अवधि कम दिया गया है. ऐसे में योग्य उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी सारी जानकारी देखकर तुरंत अपना फॉर्म भर दें.
बता दें इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज से प्रारम्भ हो रही है. भर्ती के लिए पात्र और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक साइट mha.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस अभियान के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 23 जून तय की गई है.
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 797 जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर, ग्रेड- II (तकनीकी) यानी JIO-II / Tech के पद पर भर्ती की जाएगी. जहां भर्ती के तहत अनारक्षित वर्ग के 325 पद, EWC के 79 पद, OBC के 215 पद, SC के 119 पद और एसटी वर्ग के लिए 59 पद तय किए गए हैं. इस पड़ के लिए 4 स्केल होगा, जिसके अंतर्गत 25 से 80 हजार तक सैलरी होगी. इसके साथ ही इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (Multi Tasking Staff MTS) पर 150 पद पर भर्ती होगी. जहां अनारक्षित वर्ग के 68 पद, EWC के 15 पद, OBC के 35 पद, SC के 16 पद और एसटी वर्ग के लिए 16 पद तय किए गए हैं.
अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 वर्ष से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए. जबकि आवेदन करने वाले आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट दी गई है. इस भर्ती अभियान के लिए कैंडिडेट को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. इस भर्ती के लिए सामान्य, EWC और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 450 रुपये का शुल्क देना होगा. जबकि SC,ST, PWD और महिलाओं के लिए शुल्क 50 रुपये रखा गया है.