NTPC Recruitment : नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (NTPC) लिमिटेड में नौकरी पाने की चाहत रखने वालों के लिए खुशखबरी है। NTPC ने इंजीनियरिंग एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर 475 वैकेंसी निकाली हैं। इच्छुक उम्मीदवार NTPC की आधिकारिक वेबसाइट ntpc.co.in पर जाकर आवेदन क्र सकते हैं. आवेदन 13 फरवरी तक या उससे पहले किया जा सकता है।


NTPC में इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग विषय में स्नातक (B.E./B.Tech.) की डिग्री होनी चाहिए। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है। SC/ST/OBC/PWD/XSM श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।


इन पदों पर अप्लाई करने एक लिए (GEN)/OBC/EWS उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये तय किए गए हैं। वहीं SC/ST/PWD/XSM उम्मीदवारों के लिए आवेदन मुफ्त है। चयनित उम्मीदवारों को ₹40,000 से लेकर ₹1,40,000 तक का वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा, उम्मीदवारों को कंपनी के नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता, अन्य भत्ते और टर्मिनल लाभ भी दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को GATE-2024 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन से गुजरना होगा। अंतिम चयन GATE स्कोर और संगठन की आवश्यकताओं के अनुसार किया जाएगा।


आवेदन कैसे करें