गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान एक दूल्हा ऐसा भी: दहेज में मिले 21 लाख रुपये लौटाए, कहा..विवाह कोई सौदा नहीं बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: नकाबपोश बदमाशों ने घर में की जमकर लूटपाट, बमबाजी से दहला इलाका Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह हजारीबाग में डबल मर्डर से सनसनी, घर में घुसकर बुजुर्ग दंपत्ति की गला रेतकर हत्या पश्चिम बंगाल के 7 अधिकारी को चुनाव आयोग ने किया सस्पेंड, पावर का गलत उपयोग करने का आरोप Bihar Board 10th Exam 2026: बिहार में कल से शुरु होगी 10वीं बोर्ड की परीक्षा, जानें पूरी गाइडलाइन Rajpal Yadav Bail: राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत, जेल से रिहाई के लिए देने होंगे इतने करोड़
16-Feb-2026 02:41 PM
By FIRST BIHAR
CBSE 12th Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू कर रहा है। इसी बीच 12वीं बोर्ड एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स के लिए सीबीएसई ने सप्लीमेंट्री (इंप्रूवमेंट) एग्जाम से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है।
पूर्व में 12वीं बोर्ड के स्टूडेंट्स रिजल्ट आने के दो महीने के अंदर एक से अधिक सब्जेक्ट में नंबर सुधार (सप्लीमेंट्री) के लिए एग्जाम दे सकते थे। अब सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि स्टूडेंट्स केवल एक ही सब्जेक्ट में सप्लीमेंट्री एग्जाम दे सकेंगे।
यदि किसी स्टूडेंट को एक से अधिक सब्जेक्ट में नंबर सुधार करवाना है, तो उसे अगले साल आयोजित होने वाली मेन बोर्ड परीक्षा में शामिल होना होगा। सीबीएसई ने 2026 बोर्ड परीक्षाओं के सप्लीमेंट्री एग्जाम का टेंटिव शेड्यूल भी जारी किया है। 12वीं बोर्ड 2026 के स्टूडेंट्स के लिए सप्लीमेंट्री एग्जाम 15 जुलाई 2026 को प्रस्तावित है, जबकि रिजल्ट मई 2026 में घोषित किया जाएगा।
इसके बाद सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। बोर्ड के इस बदलाव का मतलब है कि स्टूडेंट्स अब सिर्फ एक ही विषय में नंबर सुधार का मौका पाएंगे, इसलिए परीक्षा में अच्छे अंक पाने के लिए पूरी मेहनत और तैयारी जरूरी होगी।