राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
10-Mar-2026 07:23 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के स्तर से परिवहन विभाग में प्रवर्तन अवर निरीक्षक के 33 पदों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के विशेष कार्य पदाधिकारी के स्तर से यह जानकारी विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।
इसके अनुसार, प्रवर्तन अवर निरीक्षक के 33 पदाधिकारियों के जारी परिणाम में 22 पुरुष और 11 महिलाएं चयनित हुई हैं। इसमें सभी कोटि की सभी रिक्तियां भरी गई हैं। सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए योगदान की कार्रवाई राज्य परिवहन आयुक्त के स्तर से की जाएगी। विस्तृत परीक्षाफल और अन्य निर्देश आयोग की वेबसाइट के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट टैब पर क्लिक करके देखे जा सकते हैं।
बता दें कि इस पद के लिए चयन आयोग के स्तर से 28 मई 2025 को विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। इन पदों पर चयन के लिए प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें प्रारंभिक लिखित परीक्षा तथा मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर पात्र पाए गए अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच परीक्षा और साक्षात्कार का आयोजन किया गया। इसके बाद चयनित उपर्युक्त अभ्यर्थियों के परिणाम प्रकाशित किए गए हैं।