वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला
09-Mar-2021 06:09 PM
PATNA : बिहार के युवक और युवतियों के लिए खुशखबरी है, जो नौकरी तलाश रहे हैं. बिहार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में असिस्टेंट के पद पर बहाली निकली है. बैंक में खाली पड़े 200 पदों को भरने के लिए बहाली निकाली गई है.
बिहार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की ओर से बहाली निकाली गई है. राज्य के 11 जिलों में केंद्रीय सहकारी बैंकों में कुल 181 पद और बिहार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में 19 रिक्त पद शामिल हैं. ग्रेजुएशन पास कैंडिडेट्स इस पद के लिए अप्लाई कर सकते हैं. बिहार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट bscb.co.in पर जाकर 26 मार्च 2021 तक ऑनलाइन फॉर्म भरा जा सकता है.
👉 यहां क्लिक कर पढ़ें पूरा नोटिफिकेशन -
इस पद पर आवेदन के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के कैंडिडेट्स को 750 रुपये और एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 550 रुपये आवेदन शुल्क देने होंगे. न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष के अभ्यर्थी ही फॉर्म भर सकते हैं. कैंडिडेट्स के उम्र की गणना 1 जनवरी 2021 से की जाएगी. यानी उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 1988 से पहले और 1 जनवरी 2000 के बाद न हुआ हो. दिव्यांग को 10 वर्ष की छूट मिलेगी. एससी, एसटी उम्मीदवारों को आयु में पांच वर्ष और MBC/WBC/BC को तीन वर्ष की छूट मिलेगी.