Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
11-Dec-2025 10:58 AM
By First Bihar
Bihar News: सोनपुर रेल मंडल बेरोजगार युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका लेकर आया है। मंडल ने 25 से अधिक छोटे-बड़े स्टेशनों पर स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट की भर्ती शुरू की है। इन स्टेशनों में उजियारपुर, दलसिंहसराय, विद्यापतिनगर, शाहपुर पटोरी, मोहिउद्दीननगर, देसरी, बछवाड़ा, दिघवारा, गरौल, हाजीपुर, खगड़िया, बेगूसराय, मानसी, नवगछिया, लाखो, तेघड़ा, भगवानपुर, अक्षयवट राय नगर समेत कई अन्य स्टेशन शामिल हैं। चयनित एजेंटों को अनारक्षित टिकट बेचने का अधिकार मिलेगा और कमीशन के आधार पर उनकी अच्छी कमाई होगी। यह नियुक्ति 3 साल के लिए होगी।
योग्यता बेहद आसान है। सिर्फ 10वीं पास होना जरूरी है। उम्र की कोई सीमा नहीं है। पुरुष-महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 31 दिसंबर तक जमा किए जा सकते हैं। फॉर्म पंजीकृत डाक, साधारण डाक, कोरियर या हाथों-हाथ मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, सोनपुर में जमा कर सकते हैं। आवेदन के साथ चरित्र प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र, स्व-अभिप्रमाणित फोटो, डिमांड ड्राफ्ट और अन्य जरूरी दस्तावेज संलग्न करने होंगे। पूरी जानकारी और फॉर्म मंडल की आधिकारिक वेबसाइट या नियोजनालय से मिल जाएगा।
यह योजना छोटे स्टेशनों पर यात्रियों को टिकट आसानी से उपलब्ध कराने और स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के दोहरे उद्देश्य से शुरू की गई है। जहां बड़े स्टेशनों पर काउंटर हैं, वहां छोटे स्टेशनों पर एजेंट भी अब टिकट देंगे। इससे यात्रियों को लंबी दूरी की ट्रेनों में चढ़ने से पहले टिकट मिल जाएगा और युवाओं को घर के पास ही कमाई का जरिया भी मिलेगा। अगर आप 10वीं पास हैं और अपने इलाके में ही सम्मानजनक कमाई करना चाहते हैं तो यह मौका हाथ से न जाने दें। 31 दिसंबर से पहले फॉर्म भरकर जमा कर दें।