पटना का मोस्ट वांटेड अपराधी शिव गोप गिरफ्तार, अपराध से रहा है बहुत पुराना नाता; हत्या के कई मामलों में थी तलाश पटना का मोस्ट वांटेड अपराधी शिव गोप गिरफ्तार, अपराध से रहा है बहुत पुराना नाता; हत्या के कई मामलों में थी तलाश 20 साल की नफरत का खौफनाक अंजाम… ‘कलेजा निकालना था’ कहकर युवक ने पूर्व एयरफोर्स सार्जेंट पर किया जानलेवा हमला BIHAR NEWS : गांधी स्टेडियम में छात्राओं से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट, फिजिकल ट्रेनर भी घायल; दो आरोपी हिरासत में BIHAR NEWS : खाना बनाते समय लगी आग ने मचाई तबाही, घर का सारा सामान जलकर खाक; लाखों का नुकसान बिहार में STF का बड़ा एक्शन: रेलवे स्टेशन से कुख्यात शराब माफिया गिरफ्तार, अब खुलेंगे उसके नेटवर्क के गहरे राज! Bihar Police Attack : पुलिस पर बड़ा हमला! एएसआई का हाथ टूटा, वार्ड पार्षद समेत कई आरोपी नामजद अमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर से भारत को फायदा, जल्द खत्म हो जाएगी यह बड़ी टेंशन अमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर से भारत को फायदा, जल्द खत्म हो जाएगी यह बड़ी टेंशन Iran crisis news : ईरान में खतरा बढ़ा! सीजफायर के बाद भारतीयों के लिए दूतावास ने जारी की बड़ी एडवाइजरी, कहा - तुरंत करें यह काम
18-Sep-2020 07:03 PM
PATNA : बिहार बोर्ड के डीएलएड एंट्रेंस एग्जाम से जुड़ी हुई एक बड़ी खबर सामने आई है. बीएसईबी ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए तारीख का एलान कर दिया है. 22 अक्टूबर को डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जायेगा. इस परीक्षा में 1.8 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. इस परीक्षा के लिए बिहार के विभिन्न जिलों में 380 केंद्रों पर बनाए गए हैं.
बिहार बोर्ड (Bihar Board) की डीएलएड (DElEd 2020) संयुक्त प्रवेश परीक्षा 22 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 तक होगी. राज्य के अलग-अलग जिलों में 380 केंद्रों पर बनाए गए हैं. पटना में 23 एग्जाम सेंटर पर परीक्षा ली जाएगी. स परीक्षा में कुल 150 ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन पूछे जायेंगे. संयुक्त प्रवेश परीक्षा एक घंटा 30 मिनट की होगी. अभ्यर्थियों ओएमआर शीट पर परीक्षा देंगे. आपको बता दें कि इस परीक्षा के लिए चौथी बार डेट फाइनल किया गया है. इससे पहले 3 बार यह परीक्षा स्थगित हो चुकी है.
सबसे पहले यह परीक्षा 28 मार्च को होने वाली थी, जिसे बोर्ड ने स्थगित कर दिया था. बाद में यह परीक्षा जुलाई और फिर 10 अगस्त को होने वाली थी लेकिन कोरोना के कारण बिहार बोर्ड ने डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2020 को स्थगित कर दिया था. बिहार बोर्ड की ओर से 22 अक्टूबर को होनेवाली डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए सभी केंद्राधीक्षक, सभी जिलाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक को दे दी गई है.
डीएलएड का एंट्रेंस एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स बिहार बोर्ड की वेबसाइट www.biharboardvividh.com पर जाकर इस परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी ले सकते हैं. परीक्षा में 150 अंकों के प्रश्न और उनके 450 अंक निर्धारित हैं. इस परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए तीन अंक दिये जायेंगे, जबकि प्रत्येक एक गलत उत्तर पर एक अंक काटा जायेगा. डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में सामान्य हिन्दी से 30, गणित से 30, विज्ञान से 20, सामाजिक अध्ययन से 20 और विश्लेषणात्मक से 25 क्वेश्चन पूछे जायेंगे.