पटना का मोस्ट वांटेड अपराधी शिव गोप गिरफ्तार, अपराध से रहा है बहुत पुराना नाता; हत्या के कई मामलों में थी तलाश पटना का मोस्ट वांटेड अपराधी शिव गोप गिरफ्तार, अपराध से रहा है बहुत पुराना नाता; हत्या के कई मामलों में थी तलाश 20 साल की नफरत का खौफनाक अंजाम… ‘कलेजा निकालना था’ कहकर युवक ने पूर्व एयरफोर्स सार्जेंट पर किया जानलेवा हमला BIHAR NEWS : गांधी स्टेडियम में छात्राओं से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट, फिजिकल ट्रेनर भी घायल; दो आरोपी हिरासत में BIHAR NEWS : खाना बनाते समय लगी आग ने मचाई तबाही, घर का सारा सामान जलकर खाक; लाखों का नुकसान बिहार में STF का बड़ा एक्शन: रेलवे स्टेशन से कुख्यात शराब माफिया गिरफ्तार, अब खुलेंगे उसके नेटवर्क के गहरे राज! Bihar Police Attack : पुलिस पर बड़ा हमला! एएसआई का हाथ टूटा, वार्ड पार्षद समेत कई आरोपी नामजद अमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर से भारत को फायदा, जल्द खत्म हो जाएगी यह बड़ी टेंशन अमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर से भारत को फायदा, जल्द खत्म हो जाएगी यह बड़ी टेंशन Iran crisis news : ईरान में खतरा बढ़ा! सीजफायर के बाद भारतीयों के लिए दूतावास ने जारी की बड़ी एडवाइजरी, कहा - तुरंत करें यह काम
22-Sep-2020 08:18 AM
PATNA : राज्य के सरकारी और निजी बीएड कॉलेजों में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा आज होगी. परीक्षा के लिए पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, आरा, छपरा, दरभंगा, मधेपुरा, मुंगेर एवं पूर्णिया में 278 केंद्र बनाए गए हैं. जहां आज b.Ed की परीक्षा ली जाएगी.
बीएड कोर्स की लगभग 35 हजार सीटों के लिए 1 लाख 22 हजार कैंडिडेट ने आवेदन किया है. अकेले पटना में 84 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं ,जहां पर 42 हजार परीक्षार्थियों का परीक्षा सेंटर है. सभी परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी.
कोरोना संकट के इस काल में सभी परीक्षार्थियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा. परीक्षा 11 बजे से लेकर 1 बजे तक होगी, लेकिन 9 बजे से ही सेंटर पर परीक्षार्थियों का प्रवेश शुरू हो जाएगा. सभी कैंडिडेट, पदाधिकारी, कर्मचारी एवं पुलिस बल की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी. जिनका भी तापमान ज्यादा पाया जाएगा उनकी परीक्षा अलग बैठा कर ली जाएगी. सभी परीक्षार्थियों को अपने साथ सैनिटाइजर की छोटी बोतल लेकर आना अनिवार्य है. वही मास्क पहनकर उन्हें परीक्षा देनी होगी.