Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब
23-Feb-2023 02:11 PM
By First Bihar
PATNA: पटना में अपनी मांगों को लेकर आज छात्र-छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। नौकरी की मांग को लेकर जहां बीटीएससी अभ्यर्थियों ने हंगामा किया वही अरविंद महिला कॉलेज की छात्राओं ने भी स्कॉलरशिप की मांग को लेकर जमकर हंगामा मचाया।
राजधानी की सड़कों पर उतरे BTSC अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। इस दौरान पुलिस ने अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज कर किया और कई छात्रों को हिरासत में लिया। इस दौरान वीरचंद पटेल पथ पर अफरा-तफरी मच गयी। सैकड़ों अभ्यर्थी बहाली की मांग को लेकर जेडीयू और आरजेडी कार्यालय समेत सभी राजनीतिक दलों के दफ्तरों के सामने प्रदर्शन करते देखे गये।
वही स्कॉलरशिप की मांग को लेकर कदमकुआं थाना क्षेत्र अंतर्गत अरविंद महिला कॉलेज की छात्राओं ने भी जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान छात्राओं ने अरविंद महिला कॉलेज के प्रिसिंपल और डिपार्टमेंट हेड के चैम्बर का घेराव किया और कन्या उत्थान योजना का लाभ दिये जाने की मांग की।
स्कॉलरशिप नहीं मिलने से नाराज छात्राओं का कहना था क 560 छात्राओं ने कन्या उत्थान योजना के तहत मिलने वाले स्कॉलरशिप का फॉर्म भरा था लेकिन इस योजना का लाभ सिर्फ 10 छात्राओं को ही मिल सका है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 28 फरवरी है। छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन के समक्ष अपनी मांगे रखी और इसे पूरा करने की बात कही। आक्रोशित छात्राओं ने इस दौरान जमकर हंगामा मचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित छात्राओं को शांत कराया।