Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा
06-Feb-2025 07:19 PM
By First Bihar
Zomato Name Change: देशभर में ऑनलाइन फूड डिलीवर करने वाली प्रतिष्ठित कंपनी जोमैटो का नाम बदल गया है। इस बात की जानकारी खुद कंपनी ने दी है। जोमैटो का नाम बदलने के लिए कंपनी के बोर्ड की मंजूरी मिल गई है। अब जोमैटों को इटरनल लिमिटेड (Eternal ltd.) के नाम से जाना जाएगा।
कंपनी के सीईओ दीपिंदर गोयल ने पत्र लिखकर अपने शेयर होल्डर्स को इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि जोमैटो एक एक्सीडेंटल कंपनी है। उन्होंने पत्र में लिखा- पिछले साल 23 दिसंबर को हमने बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स में एंट्री ली। यह वहीं तारीख है जब मैंने 17 साल पहले फूडीबे के नाम से जोमैटो की शुरुआत की थी। शुरुआती दिनों में जोमैटो से मैंने पैसे नहीं बनाए। मैंने इसकी शुरुआथ इसलिए की थी ताकि कुछ अलग कर सकूं।
उन्होंने आगे लिखा- जब हमने ब्लिंकिट का अधिग्रहण किया तो हमने कंपनी और ब्रांड/एप के बीच अंतर करने के लिए आंतरिक रूप से जोमैटो की बजाए ईटरनल का उपयोग करना शुरू कर दिया। हमने यह भी सोचा था कि सार्वजनिक रूप से कंपनी का नाम बदलकर इटरनल कर देंगे। अब हम जोमैटो लिमिटेड कंपनी का नाम बदलकर इटरनल लिमिटेड करना चाहेंगे।
बता दें कि जोमैटो एप का नाम नहीं बदला जाएगा लेकिन स्टॉक टिकर को जोमेटो से इटरनल में बदल दिया जाएगा। इटरनल में चार प्रमुख व्यवसाय- जोमैटो, ब्लिंकिट, डिस्ट्रिक्ट और हाइपरप्योर शामिल हैं। गोयल ने कहा है कि यह पावरफुल नाम है। यह सिर्फ एक नाम परिवर्तन नहीं है बल्कि एक मिशन है।