अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
12-Mar-2020 10:01 AM
DESK : जिस तरह से आरबीआई ने कुछ दिन पहले YES बैंक पर कई तरह की पाबंदियां लगा दी है उससे ग्राहकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. YES बैंक के ग्राहक 3 अप्रैल 2020 तक अपने अकाउंट से अधिकतम 50 हजार रुपये ही निकाल सकते हैं और नए लोन भी नहीं ले सकते हैं. इसी बीच YES बैंक की हालत को देखते हुए तीन और बैंक पर सवाल खडे हुए हैं. सोशल मीड़िया में तीनों बैंक को लेकर अफवाहें उड़ने लगी. जिसके बाद तीनों बैंकों के तरफ से सफाई जारी कर अपने ग्राहकों का टेंशन दूर करने की कोशिश की गई है.
1.आरबीएल बैंक
सोशल मीडिया पर उड़े अफवाह के बीच निजी क्षेत्र के आरबीएल बैंक ने सफाई देते हुए कहा कि ‘‘आरबीएल बैंक का प्रबंधन बैंक को लेकर चिंताओं को दूर करना चाहता है, जो गलत सूचनाओं पर आधारित हैं. हम इस बात पर फिर से जोर देना चाहते हैं कि आरबीएल बैंक एक बुनियादी रूप से एक मजबूत संस्थान है. खासतौर से सोशल मीडिया में संस्था की वित्तीय सेहत और स्थिरता को लेकर अफवाहें गलत हैं, गलत भावना से प्रेरित हैं और तथ्यों पर आधारित नहीं हैं"
2. करूर वैश्य बैंक-
इसी तरह से सोशल मीडिया पर उड़े अफवाह के बीच निजी क्षेत्र के करूर वैश्य बैंक ने भी बयान जारी करते हुए खुद की फाइनेंशियल स्थिति मजबूत होने की बात कही है. बैंक का कहना है कि "केवीबी के पास पर्याप्त पूंजी है. अपने 104 साल के इतिहास में बैंक निरंतर लाभ में रहा है."
3. कर्नाटक बैंक-
इसी तरह से सोशल मीडिया पर उड़े अफवाह के बीच निजी क्षेत्र के कर्नाटक बैंक ने भी सफाई देते हुए ग्राहकों की चिंता दूर करने की कोशिश की है. कर्नाटक बैंक ने बयान जारी करते हुए कहा कि "हम बैंक की आंतरिक नीति के तहत संपत्तियों पर भारित जोखिम के लिए पूंजी पर्याप्तता अनुपात रिजर्व बैंक द्वारा तय सीमा से ऊपर बनाए हुए हैं."