अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
02-Jun-2020 04:16 PM
DESK : एक ओर जहां देश कोरोना से लड़ाई लड़ रहा है वहीं दूसरी तरफ भारत-चीन की सीमा पर विवाद बढ़ते ही जा रहा है. भारत चीन सीम पर चीनी हिस्से में बढती सेना की मौजूदगी को देखते हुए भारतीय सेना की तैनाती भी बढ़ा दी गई है. कोरोना काल में चीन से कई देशों के विवाद बढ़ गए हैं. कई देश इस गंभीर संक्रामक बीमारी के लिए चीन को दोषी मानते रहे है. कई लोग तो कोरोना वायरस को चीनी वायरस का नाम तक दे दिया है.
इन सब के बीच भारत में बायकाट चाइना ट्रेंड कर रहा है. भारत के लोग इस बार इसे काफी संजीदगी से ले रहे है. इसके लिए ट्विटर पर #bycottchineseproducts नाम से एक अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान को सोनम वांगचुक ने शुरू किया है. सोनम वांगचुक वही हैं जिन को लेकर आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 3 इडियट्स बनी थी. रोमन मैग्सेसे अवॉर्ड विजेता सोनम वांगचुक ने 2 वीडियो बना कर ट्विटर पर शेयर की थी जो बाद में वायरल हो गई. वीडियो के वायरल होने पर उन्होंने कहा कि “उन्हें इस बात की ख़ुशी नहीं है कि उनका वीडियो वायरल हुआ और उसे 20 लाख व्यूज मिले, बल्कि ख़ुशी इस बात की है कि इससे चीन को एक कड़ा मैसेज गया है कि भारत के लोग काफी संजीदा हैं और चीन से नाराज हैं.”
इस ट्रेंड को फ़ॉलो करते हुए बहुत से युवाओं ने चीनी ऐप्स को अनइंस्टॉल कर दिया है. यदि करोड़ों में ऐप्स अनइंस्टॉल होंगी तो ये आंकड़ा बनकर चीनी सरकार को संदेश जाएगा. इससे उन्हें पता लगेगा कि भारत के सैनिक ही सिर्फ जवाब नहीं देंगे, बल्कि भारत की जनता भी उनके साथ खड़ी हुई है.
सोनम वांगचुक ने कहा कि चीन में बनने वाली चीजों के ऑर्डर अगर रद्द होने लगेंगे तो सीधा संदेश जाएगा कि चीन को भारत से टक्कर लेने में बहुत घाटा है. भारत चीनी उत्पादों के लिए एक बड़े बाजार का काम करता है. सोनम वांगचुक का कहना है कि सेना तो वक्त आने पर बुलेट से जवाब दे सकती है पर देश कि जनता चाहे तो वॉलेट से भी विरोध दर्ज करा सकती है. वीडियो के साथ ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि चीन में बने सामानों के साथ एक सप्ताह में सॉफ्टवेयर और एक साल में चीनी हार्डवेयर का बहिष्कार करें.