Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी
12-Jan-2026 01:22 PM
By FIRST BIHAR
SBI ATM Charges: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एटीएम ट्रांजेक्शन चार्ज में बदलाव किया है। नई दरें 1 दिसंबर 2025 से लागू हो चुकी हैं। इन बदलावों का सीधा असर उन सेविंग्स और सैलरी अकाउंट धारकों पर पड़ेगा, जो SBI के अलावा दूसरे बैंकों के एटीएम का इस्तेमाल करते हैं।
हालांकि, कुछ खातों और ट्रांजेक्शन को इस बढ़ोतरी से बाहर रखा गया है। SBI का कहना है कि इंटरचेंज फीस बढ़ने के बाद एटीएम सर्विस चार्ज की समीक्षा की गई, जिसके चलते यह फैसला लिया गया है। फरवरी 2025 के बाद यह पहली बार है जब बैंक ने एटीएम शुल्क में बढ़ोतरी की है।
नई व्यवस्था के तहत, SBI ग्राहक यदि दूसरे बैंकों के एटीएम से तय फ्री लिमिट के बाद कैश निकालते हैं, तो अब उन्हें प्रति ट्रांजेक्शन 23 रुपये प्लस GST देना होगा। पहले यह शुल्क 21 रुपये प्लस GST था। वहीं बैलेंस चेक या मिनी स्टेटमेंट जैसे नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन पर अब 11 रुपये प्लस GST देना होगा, जो पहले 10 रुपये प्लस GST था।
बैंक ने स्पष्ट किया है कि रेगुलर सेविंग्स अकाउंट धारकों के लिए नॉन-SBI एटीएम पर मिलने वाली फ्री ट्रांजेक्शन लिमिट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ग्राहक पहले की तरह हर महीने दूसरे बैंकों के एटीएम से कुल 5 फ्री ट्रांजेक्शन कर सकेंगे, जिसमें फाइनेंशियल और नॉन-फाइनेंशियल दोनों ट्रांजेक्शन शामिल हैं। इस लिमिट के बाद ही नए चार्ज लागू होंगे।
हालांकि, सैलरी पैकेज सेविंग्स अकाउंट रखने वाले ग्राहकों के लिए नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। पहले जहां दूसरे बैंकों के एटीएम पर अनलिमिटेड फ्री ट्रांजेक्शन की सुविधा थी, अब इसे घटाकर प्रति माह 10 फ्री ट्रांजेक्शन कर दिया गया है। फ्री लिमिट समाप्त होने के बाद सैलरी अकाउंट धारकों को भी कैश विड्रॉल पर 23 रुपये प्लस GST और नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन पर 11 रुपये प्लस GST चुकाने होंगे।
SBI के मुताबिक, कुछ श्रेणियों के ग्राहकों पर इस बढ़ोतरी का कोई असर नहीं पड़ेगा। बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट अकाउंट के चार्ज में कोई बदलाव नहीं किया गया है। SBI डेबिट कार्ड से SBI के अपने एटीएम पर किए गए सभी ट्रांजेक्शन पूरी तरह मुफ्त रहेंगे। इसके अलावा SBI एटीएम से कार्डलेस कैश विड्रॉल पहले की तरह अनलिमिटेड और फ्री रहेगा, वहीं किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) खातों को भी इस बदलाव से बाहर रखा गया है।