अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
27-Dec-2019 08:10 PM
DESK : अगर आप भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम कार्ड यूज करते हैं तो आपके लिए एक जरूरी खबर है। एसबीआई ने एक जनवरी से कैश निकालने के नियम में बदलाव किया है।नए नियम के तहत आपको वन टाइम पासवर्ड के जरिए कैश निकालने की सुविधा मिलेगी।
दरअसल, एसबीआई ने ओटीपी बेस्ड एटीएम विदड्रॉल सुविधा लॉन्च की है। इस सुविधा में आप जब एसबीआई के एटीएम मशीन में कैश निकालने के लिए कार्ड लगाएंगे तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी जनरेट होगा।नई सुविधा के तहत जब कार्डधारक एसबीआई के एटीएम में निकाली जाने वाली राशि डालेगा तभी एटीएम मशीन के स्क्रीन पर ओटीपी एंटर करने का विकल्प आएगा। इस ओटीपी को एटीएम स्क्रीन पर एंटर करने बाद ही कैश निकल सकेगा।
यहां बता दें कि ओटीपी बेस्ड निकासी सुविधा एसबीआई कार्ड से अन्य बैंक एटीएम से कैश निकासी पर लागू नहीं होगी। वहीं नई सुविधा के तहत अभी सिर्फ सुबह 8 बजे से रात 8 बजे के बीच ही आप ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। यह सुविधा दस हजार रुपये से ज्यादा के ट्रांजेक्शन के लिए मिलेगी। जाहिर सी बात है कि ओटीपी बेस्ड कैश विदड्राल सुविधा के जरिए ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बढ़ेगी।यही नहीं उपभोक्ता क्लोन कार्ड यानी डुप्लीकेट कार्ड से पैसे निकाले जा सकने के जोखिमों से बचे रहेंगे। हालांकि इसके लिए जरूरी है कि आप अपने मोबाइल नंबर को बैंक अकाउंट से अपटेड रखें।