छपरा में शराब छापेमारी के दौरान पुलिस पर ग्रामीणों ने बोला हमला, दो चौकीदार घायल तेज प्रताप यादव की JJD लड़ेगी बिहार विधान परिषद चुनाव, नवंबर में खाली होंगी 8 सीटें होली में नहीं बजेगा डीजे: अश्लील गाना बजाने वालों की भी खैर नहीं बिहार कृषि ऐप से अब घर बैठे होगा फार्मर रजिस्ट्रेशन, खाद और फसल सलाह बस एक क्लिक में BIHAR: संदिग्ध परिस्थिति में किन्नर की मौत, किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला शव बिहटा के नेताजी सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का भव्य आयोजन अब पटना में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी, दृष्टिपुंज नेत्र चिकित्सालय में अत्याधुनिक यूनिटी मशीन की शुरुआत अब पटना में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी, दृष्टिपुंज नेत्र चिकित्सालय में अत्याधुनिक यूनिटी मशीन की शुरुआत पटना में अपराधियों का तांडव: धारदार हथियार से वार कर महिला को मौत के घाट उतारा, दिनदहाड़े हत्या की वारदात से हड़कंप पटना में अपराधियों का तांडव: धारदार हथियार से वार कर महिला को मौत के घाट उतारा, दिनदहाड़े हत्या की वारदात से हड़कंप
28-Feb-2026 07:48 PM
By FIRST BIHAR
Patna News: राजधानी पटना में नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में तकनीक का नया सूर्योदय हुआ है। अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित दृष्टिपुंज नेत्र चिकित्सालय प्राइवेट लिमिटेड ने मरीजों को और बेहतर, सुरक्षित व सटीक उपचार देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अमेरिका की अग्रणी कंपनी Alcon द्वारा निर्मित यूनिटी-वीसीएस-वीएलटी मशीन की स्थापना की है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यह भारत की दूसरी तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र की पहली ऐसी मशीन है, जो जांच और शल्यक्रिया दोनों को अत्यंत उन्नत स्तर पर ले जाती है।
डॉ. बंदना तिवारी एवं डॉ. सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि इस मशीन से मोतियाबिंद की शल्यक्रिया सूक्ष्मतम तकनीक के साथ की जा सकेगी, जिससे मरीजों को अधिक सुरक्षा और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। इसके साथ ही रेटिना की जटिल शल्यक्रियाएं भी अधिक प्रभावी ढंग से संभव होंगी। मशीन की कार्यगति प्रति मिनट 30 हजार कट तक है, जिससे ऑपरेशन कम समय में उच्च सटीकता के साथ पूरा किया जा सकेगा। इसमें उन्नत लेजर सुविधा भी उपलब्ध है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस नई तकनीक के आने से अब पटना के मरीजों को विश्वस्तरीय नेत्र उपचार के लिए बड़े महानगरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। यह पहल राजधानी को आधुनिक चिकित्सा मानचित्र पर सशक्त पहचान दिलाने की दिशा में अहम कदम है।