ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना

Home / business / खगड़िया पुलिस ने लॉन्च की आधिकारिक वेबसाइट, अब घर बैठे ऑनलाइन होगी शिकायत...

खगड़िया पुलिस ने लॉन्च की आधिकारिक वेबसाइट, अब घर बैठे ऑनलाइन होगी शिकायत और सत्यापन

खगड़िया पुलिस ने नागरिक सुविधाओं को डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। नई आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अब लोग ऑनलाइन शिकायत, किरायेदार व चालक सत्यापन कर सकेंगे और सभी पुलिस अधिकारियों का विवरण भी देख पाएंगे।

14-Dec-2025 10:20 PM

By First Bihar

KHAGARIA: नागरिकों को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से बेहतर सेवा और सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में खगड़िया पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है। जिला पुलिस ने सोमवार को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट लॉन्च की, जिससे आम जनता को कई सुविधाएं घर बैठे ऑनलाइन मिल सकेंगी।


इस वेबसाइट पर जिले के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का पूरा विवरण उपलब्ध रहेगा। इसके साथ ही खगड़िया जिले के सभी थानों के थानेदारों के नाम और उनके मोबाइल नंबर भी वेबसाइट पर देखे जा सकेंगे।खगड़िया के पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि इस वेबसाइट के माध्यम से नागरिक अब किरायेदार और चालक सत्यापन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 


इसके अलावा आम लोग अपनी शिकायतें और सुझाव भी ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे। वेबसाइट पर पुलिस की विभिन्न उपलब्धियों और गतिविधियों की जानकारी भी दी जाएगी। पुलिस का मानना है कि इस डिजिटल पहल से पारदर्शिता बढ़ेगी और जनता को पुलिस से जुड़ी सेवाएं सरल और सुलभ होगी।