BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
12-Mar-2025 02:21 PM
By First Bihar
HOLI 2025: होली आने में अब कुछ ही दिन शेष हैं और देश में सभी लोग होली का उत्सव धूमधाम से मनाने वाले हैं। वहीं होली के कारण देश के कई राज्यों में बैंक बंद होंगे। इस कारण अगर आपको बैंक में कोई जरूरी काम है, तो उसे समय से पहले ही निपटा लें। हमारे देश में होली का त्योहार अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग डेट पर मनाया जा रहा है। जिसके कारण अलग-अलग राज्यों के बैंक होली के कारण अलग-अलग दिन बंद रहेंगे।
जानकारी के मुताबिक, 13 मार्च को होलिका दहन होगी और दो दिन मनाया जायेगा। जिस कारण अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन होली मनाया जायेगा। वहीं ज्योतिष अनुसार चंद्र ग्रहण 14 मार्च को कन्या राशि में लगने जा रहा है। लेकिन भारत में ग्रहण अदृश्य है। 13 मार्च से फाल्गुन पूर्णिमा की शुरुआत होगी। 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर फाल्गुन पूर्णिमा समाप्त होगी। इसके लिए 13 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। इसके अगले दिन होली खेली जाएगी। हालांकि, होलिका दहन भद्रा के चलते मध्य रात्रि में किया जाएगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 26 मिनट से लेकर देर रात 12 बजकर 30 मिनट तक है।
बता दें इस साल देश में बैंक 13 मार्च, 14 मार्च और 15 मार्च को बंद रहने वाले हैं। होलिका दहन सभी राज्यों में 13 मार्च को ही होगा, इस दिन उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, केरल और झारखंड में बैंक में बंद रहने वाले हैं। हालांकि बाकी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। वहीं देश के कई राज्यों में 14 मार्च को होली मनाई जा रही है। इस दिन कर्नाटक, तमिलनाडु, त्रिपुरा, ओडिशा, मणिपुर और केरल इत्यादि में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा बाकी सभी राज्यों में बैंक खुले होंगे।
वहीं 15 मार्च के दिन भी कई राज्यों में होली का उत्सव मनाया जाता है। इस दिन त्रिपुरा, ओडिशा, मणिपुर और बिहार के सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहने वाले हैं। इसके अलावा इस दिन थर्ड सैटरडे भी है, इसलिए इस दिन अन्य राज्यों के बैंकों में भी छुट्टी रहेंगी। बिहार में सरकारी कार्यालयों, बैंकों और स्कूलों में लगातार तीन दिन 14, 15 और 16 मार्च को छुट्टी रहेगी। ऐसे में अगर आपको कोई जरूरी सरकारी या बैंकिंग काम निपटाना है, तो 13 मार्च तक का समय है।इसके बाद सीधे 17 मार्च को कार्यालय और बैंक खुलेंगे।