Viral Video: किराए पर पत्नी दे रहा यह युवक, वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर भड़का यूजर्स का गुस्सा Viral Video: किराए पर पत्नी दे रहा यह युवक, वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर भड़का यूजर्स का गुस्सा Purnia Jogbani Bus Service: पूर्णिया एयरपोर्ट-जोगबनी बस सेवा शुरू, दो और बसों का जल्द शुरू होगा परिचालन, जानिए पूरी अपडेट छपरा में सेक्स रैकेट का खुलासा: एक महिला सहित दो युवक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार Patna Crime News: पटना में रिटायर क्लर्क के बेटे का अपहरण, पुलिस ने 4 घंटे में किया बरामद; बदमाशों ने मांगी थी 30 लाख की फिरौती Patna Crime News: पटना में रिटायर क्लर्क के बेटे का अपहरण, पुलिस ने 4 घंटे में किया बरामद; बदमाशों ने मांगी थी 30 लाख की फिरौती Inspirational Story: ‘UPSC क्लियर नहीं कर पाए... कोई बात नहीं,’ IAS Officer ने बताया प्लान B, जानिए बिहार में 14 हजार नए स्थानों पर बनेगी जेब्रा क्रॉसिंग, 30 अप्रैल तक कार्य पूरा करने का निर्देश Bihar Police News: बिहार के इस जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थानों के थानेदार बदले; देखिए.. पूरी लिस्ट Bihar Police News: बिहार के इस जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थानों के थानेदार बदले; देखिए.. पूरी लिस्ट
25-Feb-2026 02:33 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के गया जिले के डोभी प्रखंड में 13 मौजा गम्हरिया, खंराटी समेत की लगभग 1670 एकड़ जमीन पर बिहार का सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल हब विकसित किया जाएगा। इसके बनने से न केवल इंडस्ट्रियल कैपेसिटी मजबूत होगी, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
जानकारी के मुताबिक, इस इंडस्ट्रियल हब में एयरोस्पेस और डिफेंस, रेडीमेड गारमेंट्स, घर बनाने के सामान, हैंडिक्राफ्ट, टेक्निकल इंडस्ट्री, ऑटो पार्ट्स समेत कई अन्य उद्योग लगाए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में लगभग 1339 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है, जबकि जमीन अधिग्रहण पर 462 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।
हाल ही में श्याम स्टील मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड ने इस हब में करोड़ों रुपये निवेश करने का ऐलान किया है। सरकार इस इलाके को स्टेट ऑफ आर्ट इंडस्ट्रियल हब के रूप में विकसित करने की योजना बना रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा निवेशक आकर्षित हों।
डोभी प्रखंड के इंडस्ट्रियल हब बनने से बिजली, पानी, सड़क जैसी आधारभूत सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। इसके अलावा, डोभी को एनएच से जोड़ने की योजना बनाई जा रही है, जिससे रोड कनेक्टिविटी बेहतर होगी और पड़ोसी देशों भूटान, नेपाल और बांग्लादेश से भी व्यापारिक और औद्योगिक जुड़ाव संभव होगा। मध्यम और बड़े स्तर की इंडस्ट्रीज की स्थापना से यह इलाका आने वाले समय में बिहार के विकास का मुख्य केंद्र बन सकता है।