अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
02-Apr-2020 02:14 PM
DESK : लॉकडाउन में घर बैठकर अब आपको बोर होने की जरूरत नहीं है। इस दौर में मोबाइल कंपनियों ने ऑफर की भरमार लगा दी है। प्रीपेड यूजर्स को बड़ा फायदा मिल रहा है। एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया, जियो और बीएसएनएल सभी ने प्रीपेड यूजर्स की वैलिडिटी बढ़ा दी है। सभी टेलीकॉम कंपनियों ने यूजर्स के प्रीपेड अकाउंट में10 रुपये का टॉकटाइम दिया है। इसके अलावा 17 अप्रैल तक वैलिडिटी भी बढ़ा दी गई है। यानी इस दौरान अगर इन यूजर्स की वैलिडिटी खत्म होती है तो इन्हें अभी रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी।
रिलायंस जियो ने अपने सभी कस्टमर्स को 17 अप्रैल तक के लिए 100 मिनट का टॉकटाइम और 100 टेक्स्ट मैसेज देने का ऐलान किया है। कंपनी ने कहा है कि अगर यूजर्स की वैलिडिटी खत्म हो गई है तो भी उनके नंबर पर कॉल्स आते रहेंगे. इसके अलावा कंपनी ने जियो फाइबर पर भी ऑफर के तहत वर्क फ्रॉम होम के लिए ज्यादा डेटा देने का ऐलान किया है।कंपनी ने कहा है कि लॉकडाउन पीरियड के दौरान कंपनी बिना सर्विस चार्ज के बेसिक ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी यूजर्स को देगी। कंपनी के मुताबिक ये बेसिक सर्विस 10Mbps वाली होगी और 100GB डेटा लिमिट होगा। डेटा खत्म होने के बाद आप कम स्पीड से इंटरनेट ऐक्सेस कर सकते हैं। 10Mbps से ज्यादा स्पीड के लिए आपको रिचार्ज करने की जरूरत होगी। कंपनी ने कहा है कि ये सुविधा वहीं मिल पाएगी जहां जियो फाइबर की कनेक्टिविटी है।
भारती एयरटेल ने अपने प्रीपेड कस्टमर्स की वैलिडिटी एक्स्टेंड कर रही है। ये वैलिडिटी 17 अप्रैल तक बढ़ाई गई है. ये कम आमदनी वाले यूजर्स के लिए है।कंपनी के एक स्टेटमेंट के मुताबिक टोटल 8 करोड़ यूजर्स को इसका फायदा मिलेगा।इस कंपनी ने भी अपने लो इनकम वाले प्रीपेड यूजर्स की वैलिडिटी को 17 अप्रैल तक एक्स्टेंड किया है। इसके अलावा यूजर्स के अकाउंट में 10 रुपये ऐड करने का भी ऐलान किया है। हालांकि कंपनी सिर्फ उन प्रीपेड यूजर्स को 10 रुपये का टॉकटाइम देगी जो फीचर फोन यूज करते हैं। वहीं बीएसएनएल और एमटीएनएल ने अपने प्रीपेड यूजर्स की वैलिडिटी को बढ़ा कर 20 अप्रैल तक कर दिया है।