Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी
02-Jul-2020 05:50 PM
DESK : कोरोना संकट काल में डॉक्टरों और नर्सों द्वारा किये गए काम को सराहते हुए देश की सबसे बड़ी निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने एक बड़ा ऐलान किया है. इंडिगो ने कल घोषणा की है कि वो डॉक्टरों और नर्सों को यात्रा की बुकिंग कराने पर 25 प्रतिशत तक रियायत देने वाला है.
इस संकट के घड़ी में, लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाने वाले डॉक्टरों और नर्सों को ये सुविधा 1 जुलाई 2020 से 31 दिसंबर 2020 तक दी जाएगी. इसके लिए एयरलाइन ने ‘टफ कुकी' नाम से एक अभियान चलाया है. किराए में रिआयत लेने के लिए चेकइन करते समय उन्हें अपने अस्पताल का पहचान पत्र दिखाना होगा. साथ ही टफ़ कुकी कैंपेन के तहत 25% का डिस्काउंट लेने के लिए इंडिगो की वेबसाइट के माध्यम से टिकट बुक करना होगा.
इन कोरोना वॉरियर के यात्रा को रोमांच से भरने के लिए चेकइन के समय उन्हें एक 'कुकी टिन' दिया जायेगा, उसके बाद बोर्डिंग गेट पर उनके नाम की उद्घोषणा करते हुए स्वागत किया जायेगा. इन के साथ ही विमान में दिये जाने वाले पीपीई किट पर 'टफ कुकी' का स्टीकर लगा होगा जो इनकी पहचान कराएगा. विमान के अन्दर भी उनके नाम की उद्घोषणा कर उनका स्वागत किया जायेगा.
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही इंडिगो ने एक फ्लैक्सिबल पेमेंट स्कीम 'फ्लैक्स पे' लॉन्च किया था. इसके तहत बुकिंग के समय कुल किराये की राशि का केवल 10 फीसद का भुगतान करना होगा, बाकी बची 90 फीसदी बाद में दे सकते हैं. लेकिन ये राशि यात्रा से 15 पहले भर देना होगा. अगर आप बची 90 फीसद राशि का भुगतान किए बिना बुकिंग रद्द कर देते हैं तो आपकी यह 10 फीसद राशि नहीं रिफंड होगी.