ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी

Home / business / जब बैंक स्टाफ की छोटी सी गलती से दूसरे के खाते में ट्रांसफर...

जब बैंक स्टाफ की छोटी सी गलती से दूसरे के खाते में ट्रांसफर हो गए दो हजार करोड़, जानिए.. फिर क्या हुआ?

08-Dec-2024 06:18 PM

By First Bihar

DESK: साल 2012 में जर्मनी के एक बैंक में एक अजीब घटना घटी। एक क्लर्क ने काम करते-करते थकान के कारण गलती से 222,222,222.22 यूरो (लगभग 2000 करोड़ रुपये) का ट्रांसफर ऑर्डर दे दिया। हालांकि, इस गलती को समय रहते पकड़ लिया गया और धनराशि ट्रांसफर नहीं हो पाई।


सुपरवाइजर को मिली सजा

इस घटना के बाद बैंक ने इस ट्रांजैक्शन को मंजूरी देने वाले सुपरवाइजर को नौकरी से निकाल दिया। बैंक का कहना था कि सुपरवाइजर ने डॉक्यूमेंट्स को ठीक से चेक नहीं किया था। लेकिन सुपरवाइजर ने इस फैसले को कोर्ट में चुनौती दी। सुपरवाइजर का कहना था कि वह प्रतिदिन सैकड़ों ट्रांजैक्शंस को मंजूरी देते हैं और इतने काम के बोझ में छोटी-मोटी गलती हो सकती है।


कोर्ट ने सुनाया फैसला

कोर्ट ने सुपरवाइजर के पक्ष में फैसला सुनाते हुए कहा कि बैंक का फैसला न्यायसंगत नहीं था। कोर्ट ने कहा कि सुपरवाइजर ने जानबूझकर कोई गलती नहीं की थी और न ही उसने घोर लापरवाही बरती थी। कोर्ट ने बैंक को सुपरवाइजर को फिर से नौकरी पर वापस लेने का आदेश दिया है।


अब इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ लोगों का मानना है कि बैंक को सुपरवाइजर को नौकरी से निकालने की बजाय उन्हें चेतावनी देनी चाहिए थी। कुछ लोगों का कहना है कि सुपरवाइजर को अपनी गलती की जिम्मेदारी लेनी चाहिए थी।