ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

Bihar news: अब इस शहर से शुरू होने वाली है स्पेशल विमान सेवा, उड़ान भरेगी 19 सीटर फ्लीईट

Bihar news: नीतीश सरकार ने 3 मार्च को वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया है इस बजट में महिलाओं किसानों युवाओं और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। साथ ही यह बजट मुंगेर के लिए भी खुशखबरी लाया है.

04-Mar-2025 03:12 PM

By First Bihar

Bihar news: मुंगेर देश और दुनिया में योगाश्रम, जमालपुर रेल कारखाना, चंडिका स्थान, सीताकुंड और आईटीसी के लिए जाना जाता है। आनंदमर्ग के संस्थापक आनंदमूर्ति उर्फ प्रभात रंजन सरकार की जन्मस्थली भी मुंगेर का ही है। मुंगेर बिहार का अपने आप में ही बहुत खास स्थान है, और यहां विश्व के विभिन्न हिस्से से हर साल लाखों की संख्या में सैलानी योगाश्रम तथा जमालपुर का भ्रमण करने आते हैं। ऐसे में मुंगेर से सफियाबाद स्थित हवाई अड्डा से हवाई सेवा शुरू करने की मांग वर्षों से उठाई जा रही है।


सोमवार को नीतीश सरकार ओर से पेश किए गए बजट में मुंगेर से 19 सीट वाला छोटा विमान उड़ाने के लिए मंजूरी मिल गई है। यहां सरकार अब जल्द ही उड़ान सेवा शुरू करेगी। बजट में उड़ान योजना के तहत मुंगेर सहित राज्य के कई शहरों में हवाई अड्डे को विकसित किया जाएगा और 19 सीटों तक की क्षमता वाले छोटे विमानों के संचालन के लिए तैयार किया जाएगा।


दरअसल, सफियाबाद में बने हवाई अड्डा के मैदान पर प्रधानमंत्री सहित कई दिग्गज नेताओं का हेलिकाप्टर उतरता रहा है। यहां से नियमित हवाई उड़ान शुरू होने का सपना अब तक साकार नहीं हो सका था लेकिन इस बीच राज्य सरकार की ओर से मुंगेर से छोटा विमान सेवा शुरू करने की मुहर लगाकर मुंगेर शहर वालों को सौगात दी गई है. 


वहीं मुंगेर विधायक प्रणव कुमार ने मुंगेर के सफियाबाद स्थित हवाई अड्डे से नियमित उड़ान की सुविधा शुरू करने को लेकर विधानसभा में भी आवाज उठाई थी। विधायक ने बताया कि बजट में 19 सीट वाले विमान उड़ाने की योजना पर सहमति मिल गई है। इससे मुंगेर का विकास होगा। कुछ दिन पूर्व ही सुल्तानगंज में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट बनाने पर मुहर लगी है।