Bihar Census 2027 : बिहार में इस बार होगा डिजिटल जनगणना, 33 सवालों से बनेगा नया डेटा बेस; जानिए क्या -क्या पूछा जाएगा Award Ceremony: दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड सम्मान समारोह का आयोजन, प्राचार्या पुलोमा नंदी एवं त्रिवेणी प्रसाद पांडेय हुए सम्मानित Award Ceremony: दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड सम्मान समारोह का आयोजन, प्राचार्या पुलोमा नंदी एवं त्रिवेणी प्रसाद पांडेय हुए सम्मानित Bihar Police News: बिहार के थानेदार पर कोर्ट ने क्यों लगाया पांच हजार का जुर्माना? पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल Bihar Police News: बिहार के थानेदार पर कोर्ट ने क्यों लगाया पांच हजार का जुर्माना? पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल Road Safety : पटना में इन जगहों पर लगने वाला है नया ट्रैफिक सिग्नल, टोटल 17 प्लेस तय; आप भी पढ़ें नाम Arrah Tanishq Robbery Case: बिहार के बहुचर्चित सोना लूट कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हाई-प्रोफाइल मामले में अब तक 24 अरेस्टिंग NEET Student Case: NEET छात्रा मौत मामले में CBI की जांच तेज, बिहार पुलिस की SIT से पूछताछ शुरू NEET Student Case: NEET छात्रा मौत मामले में CBI की जांच तेज, बिहार पुलिस की SIT से पूछताछ शुरू BIHAR POLICE : बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल ऑपरेटर भर्ती 2026: 993 रिक्त पदों के लिए आवेदन शुरू, पात्रता और चयन प्रक्रिया
24-Feb-2026 11:40 AM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार में एक बड़े औद्योगिक निवेश की दिशा में अहम पहल की गई है। स्टील ब्रांड ‘एक स्टील’ राज्य में अत्याधुनिक स्टील प्लांट स्थापित करने की तैयारी कर रहा है। इस संबंध में सुपर शक्ति और अवध स्टील के प्रबंध निदेशक दीपक अग्रवाल ने उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल से मुलाकात की।
बैठक के दौरान दीपक अग्रवाल ने बताया कि बिहार में आधुनिक तकनीक से युक्त स्टील प्लांट स्थापित करने के लिए करीब 6 हजार करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव सरकार को सौंपा गया है। उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने राज्य की प्रोग्रेसिव इंडस्ट्रियल पॉलिसी, मजबूत आधारभूत संरचना और निवेश अनुकूल माहौल की जानकारी देते हुए परियोजना को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि बिहार सरकार औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने और राज्य को मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री ने कहा कि बिहार अब बड़े औद्योगिक निवेशों के लिए एक भरोसेमंद और तेजी से उभरता हुआ गंतव्य बन चुका है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रस्तावित स्टील परियोजना राज्य के औद्योगिक परिदृश्य को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। इस निवेश से बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।
उद्योग मंत्री ने राज्य के मक्का किसानों के हितों की रक्षा का आश्वासन देते हुए कहा कि मक्के का दाम कम नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य में स्थापित इथेनॉल प्लांट बंद नहीं होने दिए जाएंगे। राज्य में कुल 11 डेडिकेटेड इथेनॉल प्लांट संचालित हैं, जिनसे सालाना 46 करोड़ लीटर इथेनॉल का उत्पादन होता है। इन सभी इकाइयों द्वारा उत्पादित इथेनॉल की पूरी खरीद सुनिश्चित की जाएगी, ताकि किसानों और उद्योग दोनों को लाभ मिल सके।