मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
21-Oct-2020 03:37 PM
DESK : कोरोना संकट के इस काल में एक बार फिर बैंक अपने ग्राहकों को झटका दे सकता है. अब एटीएम से पांच हजार से ज्यादा कैश निकालने पर आपको एकस्ट्रा चार्ज देना पड़ सकता है. इस मामले पर आरबीआई विचार कर रहा है.
दरसल आरबीआई ने एटीएम शुल्क पर पुनर्विचार के लिए एक कमेटी का गठन किया था. कमेटी ने एक बार में एटीएम से पांच हजार रुपये से ज्यादा निकालने पर चार्ज वसूलने की सिफारिश की है. ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए ये चार्ज लगाने की तैयारी है. इसके साथ ही आरबीआई बड़े शहरों में एटीएम की संख्या कम करके 10 लाख से कम आबादी वाले छोटे शहरों में एटीएम का चलन बढ़ाना चाहता है.
कमेटी की तरफ से की गई सिफारिशें के अनुसार एटीएम से एक बार में 5 हजार से ज्यादा की निकासी पर बैंक ग्राहक से 24 रुपए एक्स्ट्रा चार्ज वसूल सकता है. अभी आप पांच बार तक ट्रांजेक्शन फ्री कर सकते हैं. लेकिन नए नियम के अनुसार अब 5 हजार से ज्यादा की रकम निकालने पर आपको 24 रुपया चार्ज देना पड़ सकता है.