BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
22-Feb-2022 03:48 PM
DESK : अप्रैल से आम आदमी को बड़ा झटका लगने वाला है. खाना बनाने से लेकर गाड़ी चलाना या सफ़र करना सब महंगा पड़ेगा. दरअसल. दुनियाभर में गैस की भारी किल्लत हो गई है और अप्रैल में इसका असर भारत में देखने को मिल सकता है. इससे देश में गैस की कीमत दोगुना हो सकती है. इतना ही नहीं इससे सीएनजी, पीएनजी और बिजली की कीमतें बढ़ जाएगी. साथ ही सरकार का फर्टिलाइजर सब्सिडी बिल भी बढ़ जाएगा. कुल मिलाकर इन सबका असर आम उपभोक्ता पर ही पड़ने वाला है.
ग्लोबल इकॉनमी कोरोना का कहर से बाहर निकल रही है और इसके साथ ही एनर्जी की मांग भी बढ़ रही है. लेकिन 2021 में इसकी सप्लाई को बढ़ाने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए गए. इन कारणों से गैस की कीमत में काफी तेजी आई है. देश में घरेलू नेचुरल गैस की कीमतें हर साल अप्रैल और अक्टूबर में तय होती हैं. अप्रैल की कीमत जनवरी से दिसंबर 2021 की अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर आधारित होगी.
रूस, यूरोप को गैस सप्लाई करने का एक बड़ा स्रोत है, यानी यूक्रेन संकट के कारण उस पर असर पड़ सकता है. वैश्विक अर्थव्यवस्था कोरोना महामारी के प्रकोप से बाहर जरूर निकल रही है. लेकिन दुनियाभर में ऊर्जा की बढ़ती मांग की वजह से इसकी आपूर्ति में कमी आ सकती है. यही वजह है कि गैस की कीमतों में काफी तेजी आई है.