ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट मुजफ्फरपुर की सादिया सामी बनीं जिला टॉपर, मैट्रिक में 96.4% के साथ स्टेट टॉप-10 लिस्ट में शामिल BSEB 10th Result : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी! टॉपर्स की लगी लॉटरी, मिलेंगे 2 लाख रुपये और साथ में यह गिफ्ट Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 139 टॉपर्स की लिस्ट ने मचाया धमाल; जमुई और वैशाली की बेटियों ने किया कमाल सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा

Home / bihar / यादगार होगा तेजस्वी का जन्मदिन, सीएम नीतीश आज फिर करेंगे नियुक्ति पत्र का...

यादगार होगा तेजस्वी का जन्मदिन, सीएम नीतीश आज फिर करेंगे नियुक्ति पत्र का वितरण

09-Nov-2022 09:26 AM

PATNA : बिहार में महागठबंधन की सरकार आने के बाद से रोज़गार देने पर लगातार पहल हो रहा है। आज यानी बुधवार को एक तरफ जहां राज्यभर में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का जन्मदिन मनाया जा रहा है तो वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उनके जन्मदिन को यादगार बनाने में जुट गए हैं। आज सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव नियुक्ति पत्र का वितरण करेंगे। ये कार्यक्रम पटना के सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर के ज्ञान भवन में आयोजित किया गया है। अपने जन्मदिन के मौके पर तेजस्वी यादव नीतीश कुमार के साथ मिलकर बिहार पंचायती राज विभाग के प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी और साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग के सहायक प्राध्यापक को नियुक्ति पत्र बाटेंगे।



दरअसल, पिछले दिनों सीएम नीतीश ने स्वास्थ्य विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से भी नियुक्ति पत्र का वितरण किया था। आगामी 16 नवंबर को भी मुख्यमंत्री गृह विभाग की ओर से 10000 पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र देने की तैयारी है। 



सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने निर्देश दिया है कि जितने भी विभागों के पद खाली है उसे जल्द से जल्द भरा जाए। इसके लिए लगातार कैबिनेट की बैठक भी बुलाई जा रही है कि बिहार में बेरोज़गारी कम हो सके। आपको बता दें, मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में 759 नए पदों के सृजन को स्वीकृति मिली थी, जिसके बाद आज नियुक्ति पत्र भी वितरण कर दिया जाएगा।