रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज
25-Aug-2025 02:58 PM
By FIRST BIHAR
Vande Bharat: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी प्रमुख दलों के नेताओं का बिहार आना-जाना भी शुरू हो चुका है। ऐसे माहौल में भारतीय रेलवे भी सक्रिय नजर आ रहा है। रेलवे ने न केवल कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को फिर से शुरू करने का फैसला लिया है, बल्कि अब बिहारवासियों को एक और बड़ी सौगात देने की तैयारी कर रहा है।
भारतीय रेलवे देश की पहली सेमी हाई-स्पीड वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को राजधानी पटना से चलाने की योजना बना चुका है। सूत्रों के मुताबिक, यह ट्रेन दिल्ली-पटना रूट पर चलेगी और इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है और यह ट्रेन इस समय दिल्ली के शकूरबस्ती शेड में खड़ी है। जल्द ही रेल मंत्रालय इस ट्रेन से जुड़ी विस्तृत जानकारी, रूट और किराया साझा करेगा। फिलहाल पटना रूट पर यात्रियों की भारी भीड़ रहती है, ऐसे में यह ट्रेन यात्री भार को कम करने और सुविधाएं बढ़ाने में सहायक होगी।
यह ट्रेन पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगी। इसमें थर्ड एसी, सेकंड एसी और फर्स्ट एसी स्लीपर कोच होंगे, जिससे सभी वर्गों के यात्री इसका लाभ उठा सकें। ट्रेन का इंटीरियर लग्जरी बसों और हवाई जहाजों की तरह आकर्षक होगा। सुरक्षा के लिहाज से इसमें सीसीटीवी कैमरे, ऑटोमैटिक डोर और आधुनिक फायर सेफ्टी सिस्टम लगाए गए हैं। बाथरूम को भी प्रीमियम डिजाइन दिया गया है, जिसमें नहाने के लिए अलग स्थान और ब्रांडेड, लेटेस्ट मॉडल के उपकरण लगाए गए हैं।
इस नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें प्रीमियम कैटरिंग सेवाएं भी उपलब्ध होंगी। राजधानी एक्सप्रेस की तुलना में इसका किराया 10 से 15 प्रतिशत तक ज्यादा हो सकता है, साथ ही इसमें डायनेमिक फेयर सिस्टम भी लागू किया जा सकता है।