सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
29-Apr-2025 10:13 PM
By Vikramjeet
HAJIPUR: हाजीपुर पहुंचे बिहार सरकार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद यादव की राह को जिस दिन छोड़ देगा उसी दिन देश से पूरे आतंकवाद का सफाया हो जाएगा। और लोग अमन चैन की सांस लेंगे। यह बातें डिप्टी सीएम ने हाजीपुर के सर्किट हाउस में मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान बड़ा बयान दिया ।
दरअसल हाजीपुर में मीडिया कर्मियों के द्वारा पहलगाम आतंकी हमले को लेकर देश से आतंकवाद की खात्मा को लेकर सवाल किया गया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश से आतंकवाद को खत्म करने के लिए लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव को अपना रास्ता बदलना होगा।
विजय सिन्हा ने आगे कहा कि तेजस्वी यादव जिस दिन अपने पिता के राह से हटकर अपराध, आतंकवाद, उग्रवाद, भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ा हो जाएंगे। देश का आधा समस्या उसी दिन समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि राजद के मानसिकता के लोग के संरक्षण के कारण यह चारों बीमारियां बिहार और देश के अंदर जीवित है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समर्थन मिलने के कारण यह पुष्ट होता है। उन्होंने इशारों इशारों में कहा कि राजद और कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीतिक से कहीं ना कहीं बीमारी महामारी के रूप में फैलती है। इस दौरान हाजीपुर क्षेत्रीय विधायक अवधेश सिंह समेत अन्य कई पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।