Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: महिला रोजगार योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, छात्राओं और पुरुषों के खातों में भेजे गए 10-10 हजार रुपये BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड
24-Jan-2026 09:48 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। अपराधियों में पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है। इन घटनाओं को देखकर ऐसा ही लगता है। ताजा मामला वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र के दिघी पश्चिमी वार्ड संख्या तीन की है जहां हनुमान मंदिर के पास शनिवार की शाम दो की संख्या में आए बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक के सिर में गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना सदर थाने की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से युवक को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया।
घायल युवक की पहचान लालगंज थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव निवासी उमेश ठाकुर के पुत्र मनीष कुमार बताया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ वन सुबोध कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। सदर एसडीपीओ वन सुबोध कुमार ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के दिघी पश्चिमी वार्ड नंबर तीन हनुमान मंदिर के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने मनीष कुमार नामक युवक को सर में गोली मार दी है।
जिसे इलाज के लिए पटना में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है। जांच के क्रम में घटना की वजह यह सामने आई है कि प्रेम प्रसंग को लेकर युवक को गोली मारी गई है। आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज में अपराधियों की पहचान कर ली गई है। अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।