‘पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए.. जिसको कहना है कह दीजिए’, BDO पर 18 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप; वीडियो वायरल ‘पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए.. जिसको कहना है कह दीजिए’, BDO पर 18 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप; वीडियो वायरल NTA CMAT RESULT 2026: कैसे मिलेगा MBA में एडमिशन, कब आएगा सीमैट का रिजल्ट? जानिए क्या है नया अपडेट BIHAR NEWS : होली के बाद बिहार की लड़कियों को मिलने जा रहा 50 हज़ार रुपए, विभाग ने कर दिया एलान; जल्द भर लें फॉर्म Bihar News: बिहार के लोगों को भीषण गर्मी में नहीं करना होगा पावर कट का सामना, विभाग ने की बड़ी तैयारी; जानिए.. क्या है प्लान? Bihar News: बिहार के लोगों को भीषण गर्मी में नहीं करना होगा पावर कट का सामना, विभाग ने की बड़ी तैयारी; जानिए.. क्या है प्लान? Bihar News : आपको भी बनाना है नया घर तो जल्द कर लें तैयारी, बिहार सरकार फ्री में दे रही यह चीज़; मंत्री ने विधान परिषद में कर दिया एलान Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी GK QUIZ: क्या आप जानते है? भारत के किस शहर को कहते हैं 'झीलों की नगरी', नाम सुनकर नहीं होगा यकीन!
13-Feb-2026 01:01 PM
By First Bihar
Bihar wedding : बिहार के वैशाली जिले के भगवतपुर गांव में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना सामने आई है। वरमाला कार्यक्रम के दौरान हुई फायरिंग में चौकीदार की पत्नी समेत दो महिलाएं गोली लगने से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और समारोह में शामिल लोग इधर-उधर भागने लगे। घायल महिलाओं को आनन-फानन में इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
वरमाला के दौरान चली गोली, मचा हड़कंप
मिली जानकारी के अनुसार, वैशाली थाना क्षेत्र के भगवतपुर गांव निवासी दिनेश राय की बेटी की शादी समारोह चल रहा था। शादी में वरमाला कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों द्वारा खुशी में हर्ष फायरिंग की जा रही थी। इसी दौरान चली गोली भीड़ में मौजूद दो महिलाओं को जा लगी। गोली लगते ही समारोह स्थल पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
घटना के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने घायलों को उठाकर प्राथमिक उपचार के लिए मुजफ्फरपुर स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने दोनों घायलों का इलाज शुरू किया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
मौसेरी बहन की शादी में शामिल होने आई थी महिला
घायलों की पहचान बेलसर थाना क्षेत्र के साइन परवारा निवासी मुकेश राय की पत्नी रेखा देवी और भगवतपुर गांव निवासी सुरेंद्र राय की बेटी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रेखा देवी अपने मौसेरी बहन की शादी समारोह में शामिल होने के लिए भगवतपुर आई थीं। इसी दौरान वरमाला कार्यक्रम में हुई हर्ष फायरिंग में वह घायल हो गईं। जानकारी के मुताबिक, रेखा देवी के पति मुकेश राय बेलसर थाना में चौकीदार के पद पर कार्यरत हैं और वह बेलसर प्रखंड के करनेजी गांव में तैनात बताए जाते हैं।
पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी की पहचान जारी
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वैशाली थाना अध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में दो महिलाओं को गोली लगी है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि फायरिंग करने वाले व्यक्ति की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हर्ष फायरिंग पर लगातार उठ रहे सवाल
शादी और अन्य समारोहों में हर्ष फायरिंग की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं। पुलिस और प्रशासन द्वारा ऐसे मामलों में रोक लगाने के बावजूद लोग लापरवाही बरतते हुए फायरिंग करते हैं, जिससे कई बार गंभीर हादसे हो जाते हैं। इस घटना ने एक बार फिर से सार्वजनिक समारोहों में हथियारों के उपयोग पर सवाल खड़े कर दिए हैं।स्थानीय लोगों ने भी इस घटना के बाद प्रशासन से शादी समारोहों में हथियारों के इस्तेमाल पर सख्त निगरानी की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।