Bihar Police Transfer: बिहार के वैशाली जिले में आधा दर्जन पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। SSP शुभांक मिश्रा ने जिले में पदस्थापित 6 पुलिस पदाधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। सभी अधिकारियों को अविलंब अपने नव पदस्थापित स्थल पर योगदान देने और अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया है।
पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय को महनार थाना अनुसंधान इकाई से बेलसर थाना अनुसंधान इकाई में भेजा गया है। वहीं, एसआई नीरज कुमार सिंह का जंदाहा थाना अनुसंधान इकाई से औद्योगिक थाना अनुसंधान इकाई में तबादला किया गया है।
वहीं दारोगा विजय प्रसाद को काजीपुर थाना अनुसंधान इकाई से लालगंज थाना अनुसंधान इकाई में पदस्थापित किया गया है। इसी तरह पुलिस अवर निरीक्षक राजीव रंजन को बेलसर थाना अनुसंधान इकाई से औद्योगिक थाना अनुसंधान इकाई में भेजा गया है।
SI रामसकल कुमार का तबादला बिदुपुर थाना अनुसंधान इकाई से विधि-व्यवस्था शाखा, पुलिस कार्यालय हाजीपुर में किया गया है। वहीं, पुलिस अवर निरीक्षक मनीष कुमार को बेलसर थाना अनुसंधान इकाई से जंदाहा थाना अनुसंधान इकाई में पदस्थापित किया गया है।
इधर, क्राइम कंट्रोल को लेकर SSP शुभांक मिश्रा ने शुक्रवार रात शहर के महत्वपूर्ण पासवान चौक और न्यू गंडक पुल स्थित चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की सतर्कता, अनुशासन और कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया।