ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Ultra Pods: बिना ड्राइवर चलेगी टैक्सी, 5 KM ट्रैक पर 59 पॉड्स दौड़ेंगे; इन 9 स्टेशन पर होगा स्टॉपेज इश्क ने ले ली जान: इंटर छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Nitish Kumar : जाते -जाते बिहार सरकार का विजन क्लियर कर रहे नीतीश कुमार, बोले - 1 करोड़ लोगों को देंगे नौकरी, महिलाओं को देंगे 2-2 लाख रुपए भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव बिहार में तीन मंजिला मकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक, अफरा-तफरी का माहौल

महुआ में तेजस्वी का बयान: पार्टी से बड़ा कोई नहीं, बड़े भाई तेजप्रताप के खिलाफ किया प्रचार

महुआ में तेजस्वी यादव ने राजद प्रत्याशी मुकेश रौशन के समर्थन में जनसभा कर कहा कि पार्टी से बड़ा कोई नहीं। भाई तेजप्रताप के खिलाफ प्रचार कर उन्होंने संदेश दिया कि परिवार से ऊपर पार्टी है।

02-Nov-2025 08:22 PM

By First Bihar

VAISHALI: वैशाली के हॉट सीट महुआ में पहली बार अपनी पार्टी राजद के प्रत्याशी मुकेश रौशन के प्रचार में पहुँचे तेजस्वी यादव ने कहा पार्टी से बड़ा कोई नहीं है, लोंगो से कहा कोई कन्फूजन नहीं है, कोई आए या जाये आप लोग लालटेन जला कर यहां से भेजे।


महुआ से लालू के बड़े लाल और तेजस्वी के बड़े भाई तेजप्रताप राजद से निकाले जाने के बाद अपनी पार्टी जेजेडी से चुनाव लड़ रहे है और ऐसा कयास लगाया जा रहा था कि अपने बड़े भाई तेजप्रताप के खिलाफ तेजस्वी महुआ में चुनाव प्रचार नहीं करेंगे। लेकिन तेजस्वी ने यह साबित कर दिया कि पार्टी से बड़ा कोई नहीं होता और उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पार्टी ही माँ बाप होता है और लालू जी ने मुकेश रौशन को टिकट दिया है इसलिए आप लोग कोई कन्फयूजन में नहीं रहे और चुपचाप लालटेन को जीताकर तेजस्वी यादव के हाथों को मजबूत करें...


बहरहाल महुआ में तेजस्वी अपने बड़े भाई तेजप्रताप के खिलाफ अपने पार्टी का चुनाव प्रचार में आकर यह तो साबित कर दिया की पार्टी से बड़ा न तो उनका परिवार है और ना ही भाई, अब देखना होगा तेजप्रताप अपने छोटे भाई के खिलाफ राघोपुर में क्या गुल खिलाते है..