चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि
27-Jul-2025 08:20 PM
By First Bihar
VAISHALI: खबर वैशाली से है जहाँ संजना भारती अपहरण और मर्डर केस का फरार मुख्य अभियुक्त रूपेश कुमार के घर पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाया। हालांकि पीड़ित परिवार ने उस समय हंगामा शुरू कर दिया जब पुलिस प्रशासन ने आरोपी के झोपड़ीनुमा घर पर बुलडोजर चलाया लेकिन पक्का मकान को छोड़ दिया गया।
वहीं संजना भारती के परिजनों ने भगवानपुर थानाध्यक्ष के अमर्यादित टिप्पणी पर आपत्ति जताई और हंगामा किया।हालांकि मौके पर मौजूद अन्य पुलिस पदाधिकारियों के समझाने पर मामला शांत हुआ और ग़ोरौल थाना क्षेत्र के पीरापुर मथुरा गांव में स्थित आरोपी के घर की कुर्की जप्ती की गई और घर के सभी सामान को उठा कर थाना लाया गया और झोपड़ी को पूरी तरह गिरा दिया गया।इस कार्रवाई के दौरान भगवानपुर,ग़ोरौल के साथ साथ तीन थानों की पुलिस, दंडाधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।
बता दे कि कॉलेज गई छात्रा संजना भारती का अपहरण कर लिया गया था और परिजनों के बार बार अनुरोध के बाद भी परिजनों का केस ना तो ग़ोरौल थाना में दर्ज हुआ था और ना ही भगवानपुर थाना में।छात्रा के गायब होने के 1 माह 20 दिन बाद छात्रा का शव पीरापुर मथुरा गांव में ही जमीन के अंदर से बरामद किया गया था।बहरहाल पीड़ित परिवार कुर्की की इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है और आरोपी के गिरफ्तारी की मांग कर रहे है।
मुन्ना खान की रिपोर्ट