बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
29-Mar-2026 03:07 PM
By First Bihar
VAISHALI: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)ने आज मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बोर्ड ऑफिस कार्यालय से रिजल्ट जारी किया। इस मौके पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS)बी. राजेंद्र भी मौजूद थे।
बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम 2026 में वैशाली की सबरीन परवीन ने 492 यानी 98.4% पहला स्थान प्राप्त किया है. परवीन बिहार स्टेट टॉपर बनी हैं. बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में इस साल भी बेटियों का प्रदर्शन लड़कों की तुलना में बेहतर है. इंटर की तरह मैट्रिक के रिजल्ट को देखकर यह कहा जा सकता है कि बिहार की बेटियां किसी से कम नहीं है।
यह लगातार आठवीं बार है, जब बिहार बोर्ड ने देश में सबसे पहले मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी किया है। इस वर्ष 15 लाख से अधिक छात्रों ने मैट्रिक परीक्षा में भाग लिया था। रिजल्ट जारी होने के साथ टॉपरों की लिस्ट जारी की गयी। वैशाली जिले के चेहरा काला प्रखंड क्षेत्र स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय, छौड़ाही की छात्रा सबरीन परवीन ने 492 अंक प्राप्त कर स्टेट टॉपर बनी है।
सबरीन ने जिले के साथ-साथ राज्य का भी नाम रोशन किया है। सबरीन परवीन के पिता मोहम्मद सज्जाद आलम बंगाल के रामपुर हाट में टायर की दुकान चलाते हैं। मां अंगूरी खातून गृहणी है। बेटी के मैट्रिक टॉपर बनने से माता-पिता दोनों काफी खुश है। घर में जश्न का माहौल है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सबरीन परवीन अपनी इस कामयाबी से काफी खुश हैं।
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित हो गया है. बिहार बोर्ड मैट्रिक के नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट result.biharboardonline.org और matricbiharboard.com पर चेक कर सकते हैं. बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति में 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल भी बिहार बोर्ड ने मार्च में रिजल्ट घोषित करने का रिकॉर्ड बनाया है.
बिहार बोर्ड 10वीं की टॉपर पुष्पांजलि कुमारी ने बताया कि वह रोजाना 15 घंटे पढ़ाई करती थीं. बिहार बोर्ड 10वीं में पहले टॉपर को 2 लाख, दूसरे टॉपर को 1.5 लाख और तीसरे टॉपर को 1 लाख रुपये प्राइज मनी मिलेगी। बिहार बोर्ड 10वीं का कुल पास परसेंटेज 81.79 फीसदी दर्ज किया गया है।