BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत
27-Jan-2025 09:15 AM
By First Bihar
Road Accident In Bihar : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता है जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से सटे इलाके हाजीपुर से निकलकर सामने आ रहा है। जहां तीन गाड़ियां आपस में टकरा गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है।
जानकारी के मुताबिक, गांधी सेतु पुल पर भीषण रोड एक्सीडेंट हुआ है। जहां आपस में 3 बड़ी गाड़ियां टकरा गईं हैं। हाजीपुर के तरफ पाया नंबर 7 के पास यह हादसा हुआ है। घटना देर रात की बताई जा रही है। हाजीपुर से आने और जाने वाला लेन पूरी तरह से ठप हो गया है। जीरोमाइल, बड़ी पहाड़ी, छोटी पहाड़ी, बैरिया बस स्टैंड के पास भी भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है। कल दोपहर में थोड़ी देर के लिए जाम हटा लेकिन फिर वही स्थिति बनी हुई है।
वहीं, बाईपास होकर पटना सिटी की ओर जाने वाले छोटे वाहन ऑटो, ई रिक्शा भी प्रभावित हैं। पुलिस ट्रैफिक इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि पिछले 7-8 घंटे से जाम लगा हुआ है। फिलहाल मौके पर ट्रैफिक पुलिस पहुंचकर गाड़ियों को हटाने की कोशिश में जुटी हुई है। इसी में धीरे-धीरे गाड़ियां निकल रही हैं। जबकि सुबह से एक भी बड़ी गाड़ी नहीं निकल पाई है। बैरिया बस स्टैंड से खुलने वाली बसें भी जाम के चलते समय से नहीं खुल पा रही हैं।राहगीर पैदल या निजी छोटे वाहनों से रूट बदलकर निकलने की कोशिश कर रहे हैं।