BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत
30-Jan-2025 05:12 PM
By Vikramjeet
Bihar News: बिहार के वैशाली में प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार का गंभीर मामला सामने आया है। ओस्ती हरपुर पंचायत के वार्ड नंबर 11 में पंचायत आवास सहायक राम प्रवेश प्रताप को ग्रामीणों ने अवैध वसूली करते हुए रंगेहाथ पकड़ा है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी आवास सहायक पंचायत में घूम-घूमकर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से 2000 से 2500 रुपए तक की अवैध वसूली कर रहा था। करीब 50 से 60 लोगों से योजना का लाभ दिलाने के नाम पर पैसे वसूल किए गए। जब स्थानीय लोगों को इस अवैध वसूली की जानकारी मिली, तो उन्होंने एकजुट होकर आवास सहायक को पकड़ लिया और वसूले गए पैसे वापस करने की मांग की।
मामला तूल पकड़ता देख कुछ स्थानीय बुद्धिजीवियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया, जिसके बाद आरोपी वहां से निकल गया। यह घटना प्रधानमंत्री आवास योजना में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करती है। ग्रामीणों ने आरोपी आवास सहायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है ताकि गरीब लाभार्थियों को योजना का लाभ बिना किसी परेशानी के मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
इस संबंध में वैशाली डीडीसी कुंदन कुमार ने बताया कि यदि इस प्रकार की घटना है तो इसकी जांच कर आवास सहायक पर अवश्य कार्रवाई की जाएगी। जिन लोगों के द्वारा आरोप लगाया जा या उनके पास वैसा कुछ एविडेंस है वह लोग खुद भी आवास सहायक पर केस की भी दर्ज करवा सकते हैं। आवास सहायक के नाम पर किसी और ने पंचायत में रुपया उगाहीं की है या आवास सहायक के द्वारा लिया गया है, इसकी भी जांच कराई जाएगी।