सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
22-Apr-2025 05:47 PM
By Munna Khan
Bihar News: जेल में बंद पूर्व विधायक विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला को मंगलवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हाजीपुर कोर्ट में पेश किया गया। पूर्व के एक जमीन विवाद में दर्ज मामले की सुनवाई के लिए मुन्ना शुक्ला हाजीपुर कोर्ट लाया गया था।
यह मामला करीब दस साल पुराना बताया जा रहा है। सब जज 15 के कोर्ट में मुन्ना शुक्ला की पेशी की गई है। इस बीच मुन्ना शुक्ला के हाजीपुर कोर्ट में लाने की खबर मिलते ही समर्थकों भरी संख्या में हाजीपुर पहुंच गए थे। मुन्ना शुक्ला कैदी वैन से निकलते ही हाथ उठाकर अपने समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया।
इसके बाद वे वकीलों के बीच कागजी प्रक्रिया के दौरान बैठे दिखे। फिर कोर्ट में जमीन विवाद मामले में सुनवाई हुई। इसके बाद वापस कैदी वैन से जेल ले जाया गया। बता दें कि बिहार के चर्चित बृजबिहारी प्रसाद हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट द्वारा उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद, 16 अक्टूबर 2024 को मुन्ना शुक्ला ने सरेंडर किया था और तब से वह जेल में सजा काट रहे हैं।
रिपोर्ट- मुन्ना खान, वैशाली