गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना मुजफ्फरपुर में बाल श्रम के खिलाफ बड़ा अभियान: 3 दिनों में 9 श्रमिक मुक्त मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 180 लोगों के चेहरे पर लौटी खुशी जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, सम्राट चौधरी बन सकते हैं बिहार के CM पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त Bihar News: LPG सिलेंडर लदे ट्रक से विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP की दूसरी सूची जारी, 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान; ‘महाभारत’ की द्रौपदी रूपा गांगुली को टिकट
19-Mar-2026 05:52 PM
By First Bihar
DESK: पूर्व मध्य रेल के सुरक्षा बलों ने मार्च 2026 के पहले पखवाड़े में सुरक्षा और समय पालन सुनिश्चित करने के लिए कड़ी कार्रवाई की। ऑपरेशन ‘‘समय पालन’’ के तहत 01 से 15 मार्च तक बिना उचित कारण चेन पुलिंग करने वाले 514 लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि ऑपरेशन ‘‘महिला सुरक्षा’’ के तहत महिला कोच में यात्रा करने वाले 1570 पुरुष यात्रियों को पकड़ा गया। इन सभी से कुल 5.07 लाख रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए। इस कार्रवाई से रेल संचालन और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।
पूर्व मध्य रेल द्वारा बिना पर्याप्त कारण अवैध रूप से चेन पुलिंग करके रेल गाड़ियों को जहां-तहां रोकने वालों के खिलाफ नियमित कार्रवाई की जाती रही है । इसी क्रम पूर्व मध्य रेल के सुरक्षा बलों द्वारा ऑपरेशन ‘‘समय पालन‘‘ के तहत् ऐसे लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है ताकि ट्रेनें अनावश्यक रूप से विलंब ना हो ।
ऑपरेशन ‘‘समय पालन‘‘ के तहत मार्च माह में 01.03.2026 से 15.03.2026 तक रेलवे सुरक्षा बल की टीम द्वारा पूर्व मध्य रेल के विभिन्न रेलखंडों में बिना उचित कारण के चेन पुलिंग करने के आरोप में 514 लोगों को हिरासत में लिया गया तथा इनसे जुर्माने के रूप में 01 लाख 46 हजार रुपये वसूल किये गए । इन लोगों के विरूद्ध रेल अधिनियम की धारा 141 के तहत कार्रवाई की गई । ऑपरेशन ‘‘समय पालन‘‘ के तहत् इस दौरान सर्वाधिक 230 लोग दानापुर मंडल में पकड़े गये जबकि समस्तीपुर मंडल में 101, पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 73, सोनपुर मंडल में 66 तथा धनबाद मंडल में 44 लोगों को हिरासत में लिया गया ।
इसी तरह महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर ऑपरेशन ‘‘महिला सुरक्षा‘‘ के तहत महिला कोच में यात्रा करने वाले पुरुष यात्रियों के खिलाफ भी धर-पकड़ अभियान चलाया गया । ऑपरेशन ‘‘महिला सुरक्षा‘‘ मे तहत जनवरी माह में 01.03.2026 से 15.03.2026 तक रेलवे सुरक्षा बल की टीम द्वारा पूर्व मध्य रेल के विभिन्न रेलखंडों पर महिला कोच में यात्रा करने के आरोप में रेल अधिनियम की धारा 162 के तहत 1570 पुरुष यात्रियों को हिरासत में लिया गया तथा इनसे जुर्माने के रूप में 03 लाख 61 हजार रुपये वसूल किये गए । इनमें सर्वाधिक 840 लोग दानापुर मंडल में पकड़े गये जबकि पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 278, धनबाद मंडल में 205, समस्तीपुर मंडल में 130 तथा सोनपुर मंडल में 117 पुरुष यात्रियों कोे हिरासत में लिया गया ।