बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़
16-Feb-2025 09:37 PM
By Vikramjeet
Bihar News: शादी के बाद पहली बार दुल्हन को हेलिकॉप्टर से लेकर अंचलाधिकारी (CO) अपने ससुराल पहुंचे। सीओ साहब और हेलिकॉप्टर को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हेलीकॉप्टर से सीओ के ससुराल आने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र रामपुर रत्नाकर उर्फ सरसई गांव में शादी के बाद पहली बार अंचलाधिकारी ने अपनी दुल्हन साथ हेलिकॉप्टर से ससुराल पहुंचे थे। जो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। सरसई गांव निवासी कृष्ण शर्मा की बेटी और दामाद उनके पैतृक निवास पर हेलिकॉप्टर से आए। जिसे लेकर सारी प्रशासनिक तैयारी पहले ही पूरी कर ली गई थी।
सराय थाना अध्यक्ष मणि भूषण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात दिखे वहीं अग्निशमन की गाड़ी भी मौके पर मौजूद थी।अपने गांव की बिटिया को हेलिकॉप्टर से आते देखने के लिए हजारों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण महिला पुरुष पलक बिछाए खड़े थे। जैसे ही हेलिकॉप्टर सरसई गांव पहुंचा लोगों ने बिटिया सुप्रिया रानी और उनके पति धीरज राय को फूल माला पहनकर बैंड- बाजे के साथ स्वागत किया। हैलिपैड से कार में बिठाकर बेटी दामाद को घर लाया गया।
जहां नए जोड़े की आरती उतारी गई एवं पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। उसके बाद करीब 1 घंटे तक हेलिकॉप्टर हैलिपैड में रुका रहा। जिसके बाद कृष्ण शर्मा अपने पूरे परिवार के साथ हेलीकॉप्टर से सैर किये। गांव में हेलीकॉप्टर आने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि कृष्णा शर्मा के दामाद धीरज राय मध्य प्रदेश में अंचलाधिकारी हैं। धीरज राय अपने घर उत्तर प्रदेश के बलिया गांव से हेलिकॉप्टर पर सवार होकर अपनी पत्नी को लेकर ससुराल पहुंचे थे। जहां ससुरालवाले और गांव के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।





