Road Accident in bihar : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हो जिस सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला हाजीपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सुबह-सुबह बड़ा कार हादसा हुआ है। इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है।
जानकारी के अनुसार, हाजीपुर में सुबह-सुबह बड़ा कार हादसा हुआ है। यहां महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर एक के नजदीक एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि पांच व्यक्ति घायल हो गए। सूचना पर पहुंची गंगा ब्रिज थाना की पुलिस ने सभी को सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को पीएमसीएच रेफर कर दिया।
वहीं, इस घटना में मृतक सारण जिले के नया गांव थाना के डुमरी गांव निवासी वैद्यनाथ सिंह के 35 वर्षीय पुत्र जयप्रकाश सिंह थे। वहीं, घायल अमित कुमार, हर्ष कुमार, रंगोली कुमारी,रवि रंजन कुमार, पिंकी देवी बताई गई। सभी पटना की तरफ से लौट रहे थे। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना बीते देर रात्रि की बताई गई।