बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़
24-Mar-2025 12:29 PM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar News: बिहार के वैशाली के सोनपुर के रहने वाले राहुल आजकल चर्चा में हैं। बिहार के लाल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है, जिससे राज्य ही नहीं पूरे भारत को गर्व है। कराटे कोच राहुल श्रीवास्तव को रूस में आयोजित होने वाले वर्ल्ड कराटे चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का हेड कोच बनाया गया है। राहुल 20 सालों से कराटे चैंपियन हैं और कई गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।
हरिहर क्षेत्र सोनपुर के एक छोटे से गांव भरपुरा के रहने वाले राहुल श्रीवास्तव के पिता एक किसान हैं। राहुल श्रीवास्तव ने 2005 में कराटे के क्षेत्र में कदम रखा था। उसके बाद राहुल श्रीवास्तव ने बिहार और देश के लिए कई गोल्ड मेडल जीते और कई बार बिहार की टीम जब बाहर गई तो उसके मुख्य कोच रहे। रूस में आयोजित होने वाले 5 अप्रैल से 8 अप्रैल वर्ल्ड कराटे चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का मुख्य कोच राहुल श्रीवास्तव को बनाया गया है। जिससे पूरे बिहार में खुशी की लहर है।
राहुल श्रीवास्तव की जिंदगी काफी संघर्ष में बीती है। बिहार में कराटे के क्षेत्र में बहुत ही कम युवा जाते हैं। राहुल श्रीवास्तव अपनी मेहनत के बदौलत बिहार के लिए और देश के लिए कई कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीत कर लाए हैं। राहुल श्रीवास्तव कई बार बिहार कराटे टीम के मुख्य कोच भी रह चुके हैं। राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि रूस में होने वाली कराटे चैंपियनशिप में उन्हें भारतीय टीम का मुख्य कोच बनाया गया है। इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद वह काफी खुश हैं।