जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय
28-Jan-2021 06:16 PM
PATNA: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पटना पहुंचते ही महागठबंधन एक्टिव हो गया है। महागठबंधन की तरफ से किसान आंदोलन के समर्थन में 30 जनवरी को मानव श्रृंखला बनाने का ऐलान किया गया है। तेजस्वी यादव को लेकर मानव श्रृंखला कार्यक्रम की रणनीति अंतिम तौर पर तय नहीं हो पाई थी अब तेजस्वी के पटना पहुंचते ही महागठबंधन एक्टिव हो गया है और कल यानी शुक्रवार को महागठबंधन के शीर्ष नेताओं की बैठक होगी।
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर महागठबंधन के शीर्ष नेताओं की बैठक सुबह 1:11 बजे से बुलाई गई है । इस बैठक में किसान आंदोलन के समर्थन को लेकर 30 जनवरी को बनाए जाने वाले मानव श्रृंखला की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। इस पूरे आयोजन को किस तरह सफल बनाया जाए इसके लिए महागठबंधन के तमाम बड़े नेता चर्चा करेंगे। इसके बाद महागठबंधन के शीर्ष नेताओं की तरफ से एक संयुक्त प्रेस वार्ता भी संबोधित की जाएगी।
आपको बता दें कि महागठबंधन के नेताओं की बैठक आज यानी गुरुवार को ही होनी थी लेकिन तेजस्वी यादव के दिल्ली में रहने के कारण बैठक टल गई । अब तेजस्वी के पटना पहुंचते ही बैठक का समय तय कर दिया गया है। इस बैठक में महागठबंधन के कौन-कौन से प्रमुख चेहरे शामिल होते हैं और साझा प्रेस वार्ता में आखिर सरकार के खिलाफ संघर्ष की किस रणनीति की घोषणा होती है यह देखने वाली बात होगी।