IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम
25-Mar-2021 01:45 PM
PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का नर्सरी में एडमिशन करवाने के लिए गुरूवार को एक जदयू नेता पटना के एक स्कूल पहुंच गए. उन्होंने प्रिंसिपल को एक आवेदन देते हुए गुहार लगाई है कि प्रवेशोत्सव के तहत यहां तेजस्वी यादव का एडमिशन लिया जाए.
क्या है पूरा मामला-
गुरुवार को जदयू कार्यकर्ता धीरज कुमार सिंह पटना के शेखपुरा के सरकारी मध्य विद्यालय पहुंचे और वहां उन्होंने प्रधानाचार्य से मुलाकात कर उन्हें एक आवेदन दिया. आवेदन में विशेष आग्रह करते हुए लिखा गया है कि 'तेजस्वी यादव पिता कैदी नं. 3351 लालू यादव, पता 208 कौटिल्य नगर एमपी, एमएलए कॉलोनी पटना बिहार विपक्ष के नेता हैं. उनकी मंद बुद्धि और ज्ञान से बिहार को परेशानी हो रही है. अभी बिहार सरकार द्वारा बिहार विद्यालय प्रवेश उत्सव कार्यक्रम चलाया जा रहा है. बिहार सरकार ऐसा इस लिए कर रही है कि प्रवेशोत्सव से कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न हो.'
पत्र में आगे लिखा गया है कि 'आपका विद्यालय बौद्धिक विकास के लिए एक प्रतिष्ठित स्कूल है. अंतः लालू यादव के पुत्र की बौद्धिक क्षमता को वैज्ञानिक तरीके से माप कर विद्यालय में प्रवेश दें. इसके लिए अपने स्कूल के नियम को थोड़ा शिथिल करने की कृपा करें.'
इसकी आवेदन की पुष्टि करते हुए स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया कि एक जदूय कार्यकर्ता धीरज कुमार सिंह ने स्कूल में तेजस्वी के नामांकन के लिए आवेदन दिया है. आवेदन देते हुए उन्होंने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव के पढ़ाई में जो खर्च होगा उसे वह खुद वहन करेंगे.