Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: महिला रोजगार योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, छात्राओं और पुरुषों के खातों में भेजे गए 10-10 हजार रुपये BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड
18-Oct-2025 07:50 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत आज सुपौल के त्रिवेणीगंज सुरक्षित सीट पर एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी सोनम रानी सरदार ने अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर एसडीएम सह निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद साइंस कॉलेज परिसर में आयोजित भव्य जनसभा में समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। सभा में एनडीए के कई दिग्गज नेताओं ने मंच साझा कर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और सोनम रानी के पक्ष में वोट की अपील की।
इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि अब त्रिवेणीगंज की आवाज पटना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचनी चाहिए। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि 2005 से पहले बिहार जंगलराज की पहचान था,लेकिन नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की डबल इंजन सरकार ने राज्य को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया है। सीएम सैनी ने कहा कि आज हर गांव सड़क और बिजली से जुड़ चुका है, हर जिले में मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं, और बिहार अब नए भारत की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि 2005 से पहले बिहार में केवल छह मेडिकल कॉलेज थे,आज पंद्रह से अधिक कॉलेज संचालित हैं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण और युवाओं के लिए लागू योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर स्किल यूनिवर्सिटी,स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना और बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहायता ,यह सब डबल इंजन सरकार की दूरदर्शी सोच का परिणाम है।
सभा को संबोधित करते हुए अररिया सांसद प्रदीप सिंह ने कहा कि “नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी जैसे ईमानदार नेता ही बिहार को ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं। वहीं ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि “नीतीश कुमार का कर्म और संकल्प ही उन्हें जनता का प्रिय बनाता है रूप नहीं, गुण देखो,कर्म देखो। सभा स्थल पर तीर पर बटन दबाओ, विकास को आगे बढ़ाओ जैसे नारों से पूरा मैदान गूंज उठा।