बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़
09-Oct-2025 03:49 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के सुपौल जिले के कुनौली बाजार में गुरुवार को एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई, जिसने फिल्म शोले के वीरू की याद ताजा कर दी। पिता की डांट से नाराज एक 14 वर्षीय किशोरी 70 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई।
घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, लड़की को उसके पिता ने किसी बात पर डांट दिया था, जिससे नाराज होकर वह पास ही स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई। इस नाटकीय घटनाक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।
लड़की के माता-पिता और स्थानीय लोग बार-बार नीचे उतरने की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन किशोरी चुपचाप टावर पर बैठी हुई है और नीचे आने को तैयार नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही कुनौली पुलिस, एसएसबी जवान और सीओ मौके पर पहुंच गए। एहतियात के तौर पर टावर के चारों ओर सुरक्षा जाल भी बिछा दिया गया।
माता-पिता की चिंता और मौके पर मौजूद भीड़ की बेचैनी बढ़ती जा रही है। पुलिस और प्रशासन लड़की को सकुशल नीचे उतारने के प्रयास में जुटे हैं। बता दें कि यह इलाका नेपाल सीमा से सटा हुआ है, ऐसे में सुरक्षा को लेकर प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है।