SIWAN: बिहार के सिवान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां दुर्गा पूजा मेले के दौरान सिवान-छपरा रोड स्थित कयूम मार्केट में एक AC रिपेयरिंग और स्पेयर पार्ट्स की दुकान में भीषण आग लग गई।
आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
जानकारी के मुताबिक, आज महानवमी के अवसर पर सिवान में दुर्गा पूजा मेले को लेकर काफी भीड़ जुटी हुई है। इसी दौरान कयूम मार्केट स्थित AC रिपेयरिंग और स्पेयर पार्ट्स की दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिसके बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
घटना की सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। महानवमी के कारण बाजार और मेले में लोगों की भीड़ को देखते हुए स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
फिलहाल, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग से कितने का नुकसान हुआ है, इसका आकलन आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही हो सकेगा।