ब्रेकिंग न्यूज़

TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी BRABU सीनेट बैठक में हंगामा: VC के फैसलों पर सवाल, रिश्तेदार को सलाहकार बनाने और कॉलेज संबद्धता पर गरमाई बहस छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार

PK ने सिवान में किया बड़ा दावा, बोले- दो तिहाई विधायक अगले विधानसभा चुनाव में जीत नहीं पाएंगे, बदलाव के मूड में है जनता

प्रशांत किशोर ने मंगल पांडेय और अशोक चौधरी पर एक बार फिर हमला बोला। कहा कि किसी FIR और लीगल नोटिस से डरने वाले नहीं हैं, जिन लोगों ने बिहार को लूटा है उनके खिलाफ बोलते रहेंगे।

27-May-2025 08:05 PM

By First Bihar

SIWAN:  जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आज 'बिहार बदलाव यात्रा' के तहत सिवान के ज़िरादेई प्रखंड में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा के बाद प्रशांत किशोर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बड़ा दावा करते हुए कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में वर्तमान विधायकों में से दो- तिहाई विधायक अपनी सीट गंवाने वाले हैं, चाहे वो किसी भी पार्टी के हों। 


उन्होंने कहा कि बिहार की जनता भ्रष्टाचार से परेशान है, उन्हें पता है कि उनके विधायकों ने उनके लिए कुछ नहीं किया है। बिहार की जनता अब बदलाव के मूड में है। इसलिए अब 4 महीने बाद बिहार में बदलाव दिखेगा, बिहार में नई व्यवस्था देखने को मिलेगी। इसबार जन सुराज बिहार की जनता को राजा बनाएगी। 


इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडे और अशोक चौधरी पर हमला बोलते हुए कहा कि वे पिछले 3 साल से बिहार के गांव-गांव घूम रहे हैं और वह भी बिना किसी पुलिसकर्मी के। इसलिए वे किसी FIR या कानूनी नोटिस से नहीं डरते। वे बिहार को लूटने वाले नेताओं के खिलाफ बोलते रहेंगे। बिहार की जनता जानती है कि कौन उगाई मंत्री है, कौन मंत्री कॉटन-बैंडेज में कमीशन ले रहा है। उन्होंने कहा कि वे किसी से नहीं डरते।